फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   250 front line corona worriors succesfully vaccinated

फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स जिला पुलिस व एसएसपी का शुरू हुआ वैक्सीनेशन-फोटो

Fri, 05 Feb 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
250 front line corona worriors succesfully  vaccinated
वैक्सीन लगवाने के बाद टीकाकरण का कार्ड दिखाते एडीएम प्रशासन व एडीएम वित्त - फोटो : ETAH
फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियरर्स की श्रेणी में शुमार पुलिसकर्मियों के डाटा बेस से ऑनलाइन कोविड पोर्टल जुड़ जाने पर कोविड टीकाकरण की शुरूआत हो चुकी है। शुक्रवार को महिला जिला अस्पताल में एसएसपी सुनील कुमार सिंह सहित कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, जनपद रेडियो मुख्यालय तथा अग्नि शमन विभाग के कुल 250 पुलिसकर्मियों को टीका लगाया गया। इनमें 125 पुलिसकर्मियों का महिला चिकित्सालय में और 125 का जिला चिकित्सालय एटा में कोरोना टीका किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग का कहना है कि टीका लगने के बाद एक व्यक्ति को कुछ साइड-इफेक्ट्स महसूस हो सकते हैं। ये साइड-इफेक्ट्स आमतौर पर हल्के होते हैं, जिसमें हल्का दर्द, सूजन या फिर टीका जहां लगा है वहां की त्वचा का लाल होना, बुख़ार, ठंड लगना, थकावट आदि जैसे लक्षण शामिल हैं। एसएसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति कोविड-19 वैक्सीन लेता है और उसके बाद धूम्रपान या शराब पी लेता है, तो इससे एंटीबॉडी के उत्पन्न होने में बाधा आएगी और जिस स्तर की एंटीबॉडी को जरूरत है उतनी शरीर को नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन

सीओ सदर सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने टीकाकरण कराया। जबकि जिला अस्पताल में बने बूथ पर एसडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा व एडीएम फाइनेंस केशव कुमार ने टीकाकरण कराया। इस दौरान जिला अस्पताल में दो बूथ, महिला जिला अस्पताल में एक बूथ व एक जलेसर सीएचसी पर बनाया गया। वहीं कुल 480 फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण तीन बूथों पर किया जाना था, लेकिन जिले में 359 व्यक्तियों ने ही टीकाकरण कराया। जिसमें 250 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

कोरोना वैक्सीन लगवाते एसएसपी सुनील कुमार सिंह

कोरोना वैक्सीन लगवाते एसएसपी सुनील कुमार सिंह - फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed