फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   16 candidates were nominated by four Assembly

चार विस से 16 प्रत्याशियों ने किए नामांकन

Mon, 23 Jan 2017 11:39 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 23 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
16 candidates were nominated by four Assembly
नामांकन के दौरान जुटी उम्मीदवारों के लोगों की भीड़ - फोटो : Amar Ujala
जिले की चार विधानसभा क्षेत्र के लिए सोमवार को कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इसके चलते अभीतक कुला नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या बीस पहुंच गई है। अभी तक सबसे ज्यादा नामांकन एटा में नौ और अलीगंज में 5 हुए। नामांकन के मामले में सबसे कम मारहरा 3 और जलेसर 4 शामिल हैं। नामांकन में प्रत्याशियों संग समर्थकों की भारी भीड़ आने की आशंका से कलक्ट्रेट परिसर को प्रशासन ने छावनी में तब्दील कर दिया था। इसके बाद भी प्रत्याशियों संग प्रस्तावक के अलावा कई लोग पहुंचे।
विज्ञापन



सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही भाजपा, बसपा, सपा समर्थकों की भीड़ पहुंचने लगी थी। मारहरा विस क्षेत्र से सोमवार को भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लोधी ने चार सेट में नामांकन दाखिल किया। इसके बाद भाजपा के बागी नेता कैलाश लोधी ने जन अधिकार मंच से नामांकन दाखिल किया। मारहरा में अभीतक तीन नामांकन हुए हैं। जलेसर विस क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी मोहन सिंह हैप्पी, भाजपा प्रत्याशी संजीव दिवाकर, सपा प्रत्याशी रणजीत सुमन और निर्दलीय प्रत्याशी रामदास डागा ने नामंाकन दाखिल किया है। एटा विस क्षेत्र से सपा से बागी विधायक आशीष यादव उर्फ आशू ने रालोद, बसपा से गजेंद्र सिंह चौहान उर्फ बबलू, भारतीय जनता पार्टी से विपिन कुमार वर्मा, निर्दलीय मनोज कुमार और कमलेश समेत कुल पांच नामांकन दाखिल हुए। एटा विस में अभीतक कुल नौ नामांकन दाखिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


अलीगंज विस क्षेत्र से सोमवार को नामांकन दाखिल करने वालों में बहुजन समाज पार्टी से अवध पाल सिंह यादव, भारतीय जनता पार्टी से सत्यपाल सिंह राठौर के अलावा निर्दलीय के रुप में सरवीर, हरवेश और ओमपाल सिंह यादव शामिल हैं। अलीगंज विस में अभीतक छह नामंकन दाखिल हो चुके हैं। सोमवार को नामांकन के दौरान प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों संग पहुंचे, लेकिन मौका लगते ही उनके समर्थक भी पुलिस बल को चकमा देकर आरओ रूम के बाहर पहुंचने में सफल रहे। डीएम विजय किरन आनंद ने कई बार आरओ रुम के चक्कर लगाए। इसके बाद भी आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। अलीगंज से भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल राठौर के साथ फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ और जिला सचिव दिनेश चंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed