फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   14 nominations filed by three seats Kasganj

कासगंज की तीन सीटों पर 14 ने दाखिल किए नामांकन

Mon, 23 Jan 2017 11:40 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 23 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
14 nominations filed by three seats Kasganj
नामांकन - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
जिले की कासगंज, पटियाली एवं अमांपुर विधानसभा के लिए सोमवार को विभिन्ना राजनैतिक दलों के 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ दमखम दिखाते हुए पहुंचे।
कासगंज विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र राजपूत ने पार्टी नेताओं व समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। देवेंद्र ने नगर में नामांकन के दौरान रोड शो भी किया। अमांपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप लोधी ने समर्थकों के साथ नामांकन किया। वहीं पटियाली विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ममतेश शाक्य भी समर्थकों के साथ नामांकन को पहुंचे। भाजपा प्रत्याशियों में नामांकन के दौरान जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, वरिष्ठ नेता ज्ञान तिवारी, प्रशांत गुप्ता, अनीस, ब्लॉक प्रमुख अविनाश सिंह, बृजेश सिंह, नवल कुलश्रेष्ठ, डा. केत सिंह वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन



अमांपुर विधान सभा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी देव प्रकाश लोधी उर्फ देबू ने नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान जोन कोआर्डिनेटर कमल बौद्ध, बसपा जिलाध्यक्ष डीपी राना, बॉबी कश्यप, विवेक राजपूत मौजूद रहे। अमांपुर विधानसभा से ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक वीरेंद्र सोलंकी ने अपना नामांकन दाखिल किया। परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिलता चौहान के साथ नामांकन दाखिल किया। अमांपुर विधानसभा से ही राहुल पांडे ने महानदल प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पटियाली विधानसभा सीट से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष विनय मिश्रा ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कासगंज विधानसभा क्षेत्र से महान दल के पप्पू यादव ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान महानदल के जिलाध्यक्ष जेपी मौर्य मौजूद रहे। पटियाली विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी राहुल, वहीं अमांपुर विधानसभा से शिवसेना की ओर से दुष्यंत ने अपना नामांकन दाखिल किया। अमांपुर से निर्दलीय प्रत्याशी मुन्ना लाल ने अपना नामांकन दाखिल किया। पटियाली से विपिन कुमार ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। वहीं अमांपुर से मानव हित पार्टी के चंद्र शेखर मिश्रा ने अपना नामांकन दाखिल किया। कासगंज विधानसभा से नौशाद ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed