{"_id":"6596eef66e0d69eeff05d9fe","slug":"14-day-long-campaign-health-team-could-not-reach-leprosy-patient-etah-news-c-163-1-sagr1019-10788-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 14 दिन का अभियान चला, कुष्ठ रोगी के पास नहीं पहुंच पाई स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 14 दिन का अभियान चला, कुष्ठ रोगी के पास नहीं पहुंच पाई स्वास्थ्य टीम
Thu, 04 Jan 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में 14 दिन का कुष्ठ रोगी खोज अभियान चला 2000 टीमें लगाई गईं। इसके बीच एक मरीज तक न कोई टीम पहुंची और न उसे दवा मिल सकी। बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय लाया गया, जहां करीब दो घंटे इंतजार के बाद दवा मिल सकी।
21 नवंबर से 4 दिसंबर तक जिले में पोलियो की तर्ज पर कुष्ठ रोगियों को खोजने का अभियान चला। घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों को खोजना था। बृहस्पतिवार को गांव पूठ निवासी एक युवक अपनी 32 वर्षीय बहन को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे आ गए थे। वहां बताया गया सीएमओ कार्यालय से दवा दी जाएगी। जब सीएमओ कार्यालय में दवा के लिए पहुंचे। वहां बैठने के लिए बोल दिया गया। दो घंटे तक वहां इंतजार करना पड़ा। सीएमओ ने उससे जानकारी ली। इसके बाद दवा दी गई।
कहा कि उसके घर पर कोई टीम भी नहीं पहुंची जो कुष्ठ रोग की जानकारी करती। मामले में डिप्टी सीएमओ व अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र नागर ने बताया कि मरीज को देखकर दवा दे दी गई है। टीम उसके घर नहीं पहुंची, इस मामले में दिखवाया जाएगा। उस क्षेत्र की टीम से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।