फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman's dead body found in Saryu river

Deoria News: सरयू नदी में उतराया मिला महिला का शव

Thu, 20 Apr 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found in Saryu river
फाईल फोटो मंजू
-लार नगर के पिपरा चौराहे की थी निवासी, परिजनों ने की पहचान
विज्ञापन

भागलपुर। भागलपुर पुल के नीचे सरयू नदी में बृहस्पतिवार को अज्ञात महिला का शव उतराता लोगो ने देखा और चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को मछुआरों के मदद से नदी से बाहर निकाल कर पोस्मार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। परिजनों ने शव की पहचान की। मईल थानाक्षेत्र के भागलपुर पुल के नीचे सरयू नदी में बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे 45 साल की महिला का शव मछुआरों ने देखा और सूचना भागलपुर पुलिस चौकी पर दीद्य सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। एसओ मईल संदीप सिंह मौके पर पहुंचे और मछुआरों की मदद से नदी से शव को बाहर निकलवाया। महिला हरा साड़ी, पीला ब्लाउज, हरी चूड़ी और पैर में काला धागा बंधा था। पुलिस ने फोटो वायरल किया तो वायरल फोटो देख परिजन मईल पहुंचे और शव की पहचान मंजू देवी पत्नी स्व. विजय जायसवाल के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मंजू को मंगलवार सुबह समूह के पैसे को लेकर एकलौते लड़के से विवाद हुआ था और वह नाराज होकर हास्पिटल जाने की बात कह घर से निकली थी और नदी में डूबकर जान दे दी। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि महिला का शव नदी में मिला है, जांच की जा रही है।

इनसेट -
मंजू के कंधों पर थी बच्चों की जिम्मेदारी
भागलपुर। मंजू के पति विजय जायसवाल का निधन नौ वर्ष पूर्व हो गया था। इसके बाद मंजू के कंधे पर चार बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी आ गई। ऐसे में मंजू घर पर ही एक किराने की छोटी सी दुकान कर बच्चों की परवरिश कर रही थी। समय बीतता गया। इसी बीच मंजू ने बड़ी बेटी अनामिका की दो वर्ष पूर्व धूमधाम से शादी की। कुछ दिन पहले किसी काम से कर्ज के रूप में समूह से कुछ पैसा ली थी। इसी पैसे में से छोटा बेटा शिवम कुछ रुपये खर्च कर दिया था। जिसे लेकर वह चिंतित रहती थीं। वह कह रही थी की रुपये तो खर्च हो गए। काम भी नहीं हुआ। अब कैसे कर्ज चुकाउंगी। इस पर बेटियों ने समझाया। परिजनों के मुताबिक वह मंगलवार को सुबह अस्पताल जाने की बात कह घर से निकलीं। काफी समय बीतने के बाद जब नहीं लौटी तो बेटा और दोनों बेटियां ढूंढने लगीं। बृहस्पतिवार को उनका शव भागलपुर पुल के नीचे सरयू नदी के किनारे उतराता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंचते ही मां की मौत से शिवम बदहवास था। उसके ऊपर दो बहनों की शादी और घर चलाने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed