फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman falls while heading home on a bike; dies.

Deoria News: बाइक से घर जा रही महिला गिरी, मौत

Wed, 16 Sep 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman falls while heading home on a bike; dies.
देसही देवरिया। हेतिमपुरटोल प्लाजा के पास बुधवार की शाम को पति और बेटे के साथ बाइक से घर जा रही महिला अचानक सड़क पर गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से हाटा सीएचसी ले जाया गया। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज जिला के राजापुर बाजार की माधुरी चौहान (28) पति मुकेश चौहान व दो बेटों (छोटा बेटा दो वर्ष, बड़ा पांच वर्ष) के साथ बाइक से घर जा रही थी। हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा को पार कर करीब 100 मीटर आगे अचानक माधुरी गोद में बिठाए मासूम बच्चे को लेकर बाइक से गिर गई।
विज्ञापन

पति और दोनों बच्चे सुरक्षित बच गए मगर माधुरी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
महुआडीह थाने के एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि नेशनल हाईवे पर बाइक से गिरी बिहार की महिला माधुरी की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed