{"_id":"665a37d110725868330dd099","slug":"woman-alleged-on-mother-in-law-deoria-news-c-208-1-deo1004-126872-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विवाहिता ने ससुरालवालों राशन न देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विवाहिता ने ससुरालवालों राशन न देने का लगाया आरोप
Sat, 01 Jun 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 01 Jun 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
- खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव का मामला, चार माह की बच्ची को लेकर भूखी
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को सास और ननद खाना बनाने के लिए राशन नहीं दे रही हैं। वह चार माह के दुधमुंहे बच्ची को लेकर दो दिनों से भूखी है। उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया है। पति बाहर है, वह भी घरवालों का साथ दे रहा है। पीड़िता ने थाने पहुंच पुलिस से राशन दिलाने के लिए गुहार लगाई है।
खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव की महिला की तीन साल पहले शादी हुई है। पति और देवर गोवा रहते हैं, जबकि ससुर दिल्ली में रहते हैं। गांव पर सास और ननद के साथ महिला रहती है। आरोप है कि इलाज के लिए एक रुपये नहीं दिए जाते हैं। चार माह की बच्ची को लेकर विवाहिता किसी तरह जीवन यापन कर रही है। सास राशन उठाकर बेंच दी है, जो है उसे कमरे में रखकर ताला लगा दिया गया।
आरोप है कि बृहस्पतिवार को भोजन बनाकर खाने जा रही थी तब तक सारा भोजन उठाकर फेंक दिया गया। मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया है। भोजन के लिए राशन मांगने पर मारा-पीटा जा रहा है। पति भी राशन देने से इन्कार कर रहे हैं। चार माह की बच्ची को लेकर आखिर कहां जाऊं। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा है। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है।