Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CM Yogi Pays Tribute to Former MP Shriprakash Mani Tripathi People Gather for Last Respects

देवरिया: सीएम योगी ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

Mon, 09 Nov 2026 12:38 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 09 Nov 2026 12:38 PM IST
सार

श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का रविवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक जताने वालों का तांता लग गया। वह देवरिया के वर्तमान सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के पिता थे।

विज्ञापन
CM Yogi Pays Tribute to Former MP Shriprakash Mani Tripathi People Gather for Last Respects
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को उनके गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद का पार्थिव शरीर सोमवार को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए शुभचिंतकों, समर्थकों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसके बाद दोपहर बाद बरहज में सरयू नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर
पूर्व सांसद के निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके छोटे भाई पूर्व डीजीपी विलास मणि त्रिपाठी भाई को याद कर भावुक हो गए। बड़े भाई के निधन से वह काफी व्यथित नजर आए। परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों के बीच भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली में हुआ था निधन
श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का रविवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक जताने वालों का तांता लग गया। वह देवरिया के वर्तमान सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है। बरहज में सरयू नदी के तट पर होने वाले अंतिम संस्कार की तैयारियां की गई हैं। उनके निधन को जिले के राजनीतिक और सामाजिक जीवन की बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed