{"_id":"60427b348ebc3eda746bf177","slug":"wheat-will-be-purchased-at-74-centres-salempur-news-gkp3872467184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 74 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 74 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन

देवरिया/सलेमपुर। पहली अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं की खरीद के लिए डीएम ने जनपद के 74 क्रय केंद्र खोलने की अनुमति दी है। सबसे अधिक रुद्रपुर व गौरीबाजार में सात-सात व सबसे कम भाटपाररानी व भटनी में एक-एक क्रय केंद्र बनाया गया है।
जनपद में पहली अप्रैल से गेहूं की खरीद चालू हो जाएगी। इसके लिए कुल 74 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। देवरिया सदर ब्लॉक में पांच क्रय केंद्र, रामपुर कारखाना में छह, पथरदेवा में छह, तरकुलवा में तीन, देसही देवरिया में पांच, बैतालपुर में पांच, गौरी बाजार में सात, रुद्रपुर में सात, बरहज में छह, सलेमपुर में छह, भलुअनी में तीन, भटनी में एक, बनकटा में दो, भाटपार में एक, भागलपुर में पांच व लार में छह क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद होनी है। जिले में कुल 74 क्रय केंद्र बनाये गए हैं। अभी कुछ और क्रय केंद्र बनाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से गेहूं के लिए 1975 रुपये प्रति कुंतल का खरीद दर निर्धारित किया है।
एक मार्च से शुरू है ऑनलाइन पंजीकरण
एक मार्च से गेहूं खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन किसानों ने पहले से पंजीकरण कराया है। उन्हें अपना पंजीकरण अपडेट करना पड़ेगा। गेहूं बेचने के समय पंजीयन प्रपत्र के साथ कंप्यूटराइज्ड खतौनी, बैंक पास बुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, आधार कार्ड साथ लाना होगा। सौ क्विंटल से अधिक गेहूं की बिक्री के लिए पंजीयन आवेदनों का एसडीएम ऑनलाइन सत्यापन करेंगे।