फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Warning to medical officer in charge of six health centers on less delivery

Deoria News: कम प्रसव होने पर छह स्वास्थ्य केंद्रों प्रभारी चिकित्साधिकारी को चेतावनी

Tue, 13 Jun 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Warning to medical officer in charge of six health centers on less delivery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिला स्वास्थ्य समिति की तैयारी के मद्देनजर मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में जिला कार्यकारिणी समिति तथा मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों को संसाधन से लैस किए जाने का निर्देश दिया गया। वहीं छह सीएचसी व पीएचसी में कम प्रसव होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को चेतावनी देते हुए बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
सीएमओ डॉ. राजेश कुमार झा ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर जो भी कमियां हैं, उसे दूर कर लिया जाए। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर बिजली, पानी व अन्य संसाधन ठीक कर लिए जाएं। दवा की आपूर्ति करा ली जाए। कहा कि केंद्रों पर आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जननी सुरक्षा योजना के लाभ से कोई वंचित न रहे। समीक्षा में सीएचसी रुद्रपुर, गौरीबाजार, पीएचसी भाटपाररानी, बनकटा, महेन, भलुअनी में प्रसव पिछले वर्ष की तुलना कम मिला। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों को चेतावनी दी गई। कहा कि प्रसव के 42 दिन के अंदर प्रसूता की मौत होने पर सूचना टोल फ्री नंबर 104 पर दें, ताकि मृत्यु दर कम किया जा सके। सीएमओ ने कहा कि छह जुलाई तक चलने वाले एकदम सुपोषण की ओर अभियान को सफल बनाने में मनोयोग से जुटें। गर्भवती, धात्री को दवा उपलब्ध कराएं और ई-कवच पर अपडेट किया जाए। कहा कि डाटा फीडिंग कार्य में तेजी लाई जाए और त्रुटियों को सही कर लें।
विज्ञापन

इस दौरान एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. संजय चंद, डॉ. एसके चौधरी, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम डॉ. राजेश गुप्ता, डीएमएचसी विश्वनाथ मल्ल, डीडीएम प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed