फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Viscera report: Digvijay died due to poison, not electric shock

विसरा रिपोर्ट : करंट से नहीं जहर से हुई थी दिग्विजय की मौत

Tue, 14 Jan 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 14 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Viscera report: Digvijay died due to poison, not electric shock
बरहज। मदनपुर कस्बा के पुरवा-छावनी वार्ड निवासी दिग्विजय गोंड़ की बिजली के चपेट में आ जाने से मौत होने की बात सामने आई थी। लेकिन, विसरा रिपोर्ट में जहर देने की बात कही जा रही है। मामले में पुलिस ने देवकली हेमराज निवासी और आरोपी अनिल यादव का चालान कर दिया।
विज्ञापन

छावनी वार्ड निवासी दिग्विजय गोंड़ देवकली हेमराज निवासी आरोपी अनिल यादव के घर कई वर्ष से रहता था।
31 अगस्त को दिग्विजय का शव खेत में मिला था। आरोपियों के परिजन जहां करंट से मौत होना बता रहे थे, वहीं मृतक के भाई रोहित गोंड़ ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने दिग्विजय का दाह-संस्कार करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

सीओ अंशुमन श्रीवास्तव के आश्वासन के बाद परिजनों ने दिग्विजय का अंतिम संस्कार किया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले में 24 सितंबर को पुलिस ने केस दर्ज किया था। इंस्पेक्टर मदनपुर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बिसरा रिपोर्ट में जहर देकर मारने की पुष्टि हुई है। आरोपी अनिल यादव का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed