फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Villagers surround XEN office

Deoria News: ग्रामीणों ने एक्सईएन का कार्यालय घेरा

Thu, 24 Jul 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 24 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers surround XEN office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। सरकार बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए हर गांवों में नया केबल लगवा रही है, वहीं सलेमपुर विद्युत वितरण खंड के बभनौली पांडेय की हालत कुछ अलग ही है। गांव में जर्जर बिजली तार के कारण आपूर्ति चालू होते ही तार टूटकर गिर जा रहे हैं।
इससे बिजली आपूर्ति ठप हो जा रही है। मंगलवार की रात को एक बार फिर उसी स्थान पर आपूर्ति चालू होते ही तार टूट कर गिर गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने अधिकारियों को देकर आपूर्ति बंद कराया। पूरी रात लोग भयंकर गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह ग्रामीण अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंच कर तार बदलने की मांग को लेकर घेराव किया। इसके बाद जेई विनोद गौड़ व अन्य अधिकारियों ने एक से दो दिन के अंदर तार बदलने की बात कहकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा नेता नीरज पांडेय ने कहा कि एक साल में करीब 20 से अधिक बार उसी स्थान पर जर्जर बिजली तार टूट चुका है। घेराव करने वालों में नीरज पांडेय, कुलदीप यादव, मंटू पांडेय, अनिरुद्ध कुशवाहा, संतोष यादव उर्फ मूसा यादव, अभिषेक कुशवाहा, अमित शाह, दुर्गेश यादव, रिशु शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed