फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tried to kidnap boy

Deoria News: युवक ने पकड़ी बच्चे की बांह, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा

Wed, 29 May 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 29 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
tried to kidnap boy
मासूम सत्या को गोद में लेकर घटना की जानकारी देती मां। संवाद
मेडिकल कॉलेज के एमसीएच की है घटना, तीसरे तल पर वार्ड के बाहर खेल रहा था बच्चा
विज्ञापन

फोटो समाचार........

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के एमसीएच में परिजनों के साथ आया डेढ़ वर्षीय मासूम वार्ड के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक युवक ने उसकी बांह पकड़ ली। बच्चे को खींचते देख एक महिला ने उसे छोड़ने की बात कही। नहीं मानने पर उसने शोर मचाया तो मासूम के परिजन बाहर निकले। लोगों ने उसकी पिटाई कर बच्चे को उससे छुड़ाया। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस लाइंस चौकी इंचार्ज आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली चले आए और जांच में जुट गए। घटना मंगलवार की दोपहर की एमसीएच के तीसरे तल की है।
मेडिकल कॉलेज के एमसीएच में भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर के बाबू बभनी गांव निवासी शशिकांत गुप्ता की पत्नी रीमा गुप्ता मंगलवार को अपने बच्चे के साथ पहुंची थी। वह अपने रिश्तेदार के साथ मरीज की देखभाल के लिए पहुंची थी। तीसरे तल पर करीब 12:30 बजे वह वार्ड में रिश्तेदार के साथ मौजूद थी। उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र सत्या वहीं खेल रहा था। वह बाहर आकर खेलने लगा। इसी दरम्यान एक युवक सत्या की बांह पकड़ कर ले जाने लगा। यह देख एक महिला को उस पर शक हुआ तो उसने बच्चे का हाथ छोड़ने की बात कही। इसी बीच बच्चे के परिजन बाहर आ गए और उसे पकड़ लिए। इसके बाद उसकी पिटाई कर बच्चे को उससे छुड़ा लिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

लोगों की मानें तो उक्त युवक प्रथम तल पर भीख मांग रहा था। इसके बाद दूसरे तल पर भीख मांगते हुए तीसरे तल पर पहुंचा और बच्चे को लेकर भागने लगा। सूचना पर पहुंचे सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज सदानंद यादव ने आरोपी को पकड़ लिया और कोतवाली लेकर चले आए। सदानंद यादव ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। युवक मानसिक रूप से कमजोर लग रहा है। वह कुछ बोल भी नहीं रहा है। इससे प्रतीत होता है कि वह गूंगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed