{"_id":"60e1fb968ebc3ee2201d9561","slug":"trespass-in-two-shops-deoria-news-gkp4006618153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
विज्ञापन

भाटपाररानी। नगर के स्टेशन रोड में शनिवार की रात दो दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान एवं नकदी चोरी हो गई। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब दुकानदार दुकान पर पहुंचे। उन्होंने सूचना पुलिस को दी।
स्टेशन रोड में चंदन पटेल की पान व जनरल स्टोर और पंचानंद पटेल की सब्जी की दुकान है। रात में चोर दोनों दुकान का ताला तोड़ कर नकदी समेत हजारों का सामना चुरा ले गए। दुकानदार ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। एक सप्ताह के अंदर स्टेशन रोड की यह तीसरी घटना है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदार दहशत में हैं। उन्होंने स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता पर आक्रोश व्यक्त करते हुए चोरी की इन घटनाओं का तत्काल पर्दाफाश करने की मांग की है। थाना अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
मदनपुर में पंपिंग सेट और मोटर चोर गिरोह सक्रिय
मदनपुर। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस बेपरवाह बनी है। मदनपुर में पंपिंग सेट और बिजली का मोटर चुराने वाला गिरोह सक्रिय है। एक सप्ताह के अंदर सात लोगों का मोटर और पंपिंग सेट गायब हो चुका। मामले पुलिस कार्रवाई तो दूर केस तक दर्ज नहीं कर रही है। पीड़ित केस दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
मदनपुर के ग्राम प्रधान डबलू शेख ने बताया कि मोटर और पंपिंग सेट चोरों का गिरोह मदनपुर इतना सक्रिय है कि रोज खेत से पंपिंग सेट और मोटर गायब हो रहे हैं। मदनपुर में हेलाल पुरवा और रिजवान शेख टोले पर मोटर और पंपिग सेट चोरी हो गया। साधु पुरवा से पंपिंग सेट चोरी हो गया। पक्कड़ टोले पर कपड़े की दुकान में भी चोरी हुई। गांव के प्रधान के मछली पालन पोखरे से मोटर पंप चोरी हो गया। एक सप्ताह के भीतर चोरी की सात घटनाए होने के बाद भी पुलिस की सेहत पर कोई फर्क नही पड़ रहा है। चोर लोगों का हैंड पप्प, पंपिंग सेट और मोटर उड़ा रहें हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। पीड़ितों के चोरी की घटनाओं के खिलाफ तहरीर देने के बाद भी मदनपुर थाने में केस नहीं दर्ज हो रहा है। थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए लोहे के चने चबाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस यदि एक सप्ताह के अंदर चोरी का केस दर्जकर सभी घटनाओं का पर्दाफास नहीं करेगी, तो पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन लाजमी होगा। उन्होंने एसपी से पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत की है। इस बाबत थानाध्यक्ष पीडी सिंह ने कहा कि चोरी की घटना की जांच चल रही है। पुलिस न्यायोचित कार्रवाई करेगी।