फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   transfarmer blast

Deoria News: तेज आवाज के साथ जला 10 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर

Tue, 27 Feb 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 27 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
transfarmer blast
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा उपकेंद्र क्षेत्र स्थित बेलही गांव के खुशी टोला में लगा 10 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर बुधवार को तेज आवाज के साथ जल गया। इससे गांव के 30 घरों की आपूर्ति ठप हो गई है। लोगों को पांच दिन से अंधेरे में जीवन यापन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांवों में जाने के लिए विवश हैं। निगम के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी ट्रांसफॉर्मर पांच दिन बाद भी बदला नहीं गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने निगम के अधिकारियों से 10 केवीए ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता की वृद्धि कर 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की है।
तरकुलवा बिजली उपकेंद्र के बंजरिया फीडर अंतर्गत खुशी टोला में करीब 30 घरों की सप्लाई के लिए एक 10 केवी का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। इस ट्रांसफाॅर्मर के सहारे बिजली सप्लाई दी जाती है। ओवरलोड के चलते यह ट्रांसफाॅर्मर बार-बार जल जाता है। ग्राम प्रधान बृजनारायण यादव ने कहा कि ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि के लिए बिजली निगम के अधिकारियों से बार-बार लिखित प्रत्यावेदन किया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

गांव के अभिषेक यादव, श्यामसुंदर, यादव, राम ज्ञान यादव, अमित यादव, मुन्ना यादव, नमूना यादव, बृजेश यादव, सुरेन्द्र यादव आदि ने ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवोल्टेज का तार लटकने की ग्रामीणों ने उपकेंद्र में की शिकायत
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम रुस्तम बहियारी में हाईवोल्टेज का बिजली तार पिछले कई महीने से लटका हुआ है। इससे बड़ी घटना की आशंका से ग्रामीण सहमे हैं। उन्होंने लिखित शिकायत विद्युत उपकेंद्र पर कर ठीक कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के नलकूप संख्या 67 पर जाने वाला हाईवोल्टेज तार खेतों में काफी दिनों से लटक रहा है। यह जमीन से मात्र नौ से 10 फीट ऊंचाई पर स्थित है। अब तक हाईवोल्टेज तार की चपेट में आकर दो नीलगायें मर चुकी हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

गांव के छोटेलाल, रामकृपाल, रुदल, महेंद्र आदि ने इसे ठीक करने की मांग की है। आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक तार ठीक नहीं किया जा सका है। यदि कोई बड़ी घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed