{"_id":"69b86e0dc043ebd85c09c8e9","slug":"three-injured-in-fight-after-refusing-to-make-noise-at-the-door-deoria-news-c-208-1-deo1023-177123-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दरवाजे पर शोर मचाने से मना करने पर मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दरवाजे पर शोर मचाने से मना करने पर मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के बेलवनिया उर्फ हाशिम चक गांव में दरवाजे पर शोर करने से मना करने पर कुछ युवकों ने एक परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी राम एकबाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की शाम उनके पट्टीदारी का एक युवक अपने साथियों के साथ उनके दरवाजे पर शोर और हुड़दंग कर रहा था। मना करने पर युवक नाराज हो गया और अपने घर के तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया।
मारपीट में उनकी पत्नी उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि राम एकबाल यादव और उनकी पुत्री को भी चोटें आईं। घायल उर्मिला देवी का उपचार महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में कराया गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने मामले में थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।