{"_id":"6ab02d140f4a8cdce3013e34","slug":"dispose-of-pending-investigations-deoria-news-c-208-1-deo1049-192339-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लंबित विवेचनाओं का करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लंबित विवेचनाओं का करें निस्तारण
Mon, 21 Sep 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को रुद्रपुर सर्किल के सभी थानों का अर्दली रूम आयोजित किया गया। एएसपी उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय ने थाना प्रभारियों और विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं की थानावार और विवेचकवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से लंबित मामलों को चिह्नित कर समयबद्ध निस्तारण किया जाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।
समीक्षा के दौरान तीन से छह माह, छह से 12 माह, एक से दो वर्ष और दो वर्ष से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की स्थिति देखी गई। दूसरे जिलों में स्थानांतरित विवेचनाओं, आंशिक रूप से लंबित मामलों और नए आपराधिक कानूनों के तहत निर्धारित अवधि से अधिक समय से लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक और विवेचक अपने विवेचना रजिस्टर तथा केस डायरी के साथ मौजूद रहे।
एएसपी उत्तरी ने विवेचकों को जरूरी साक्ष्य जुटाने, गवाहों के बयान लेने और तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। वांछित आरोपियों, विशेषकर गोवध, गैंगस्टर, इनामी और गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।