{"_id":"6ab02cc6450ac25ed804c37a","slug":"bjp-is-conspiring-to-dismantle-the-constitution-deoria-news-c-208-1-deo1035-192319-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संविधान को खत्म करने की भाजपा कर रही साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संविधान को खत्म करने की भाजपा कर रही साजिश
Mon, 21 Sep 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
,
तरकुलवा। प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव राव अंबेडकर के संविधान को खत्म करने की साजिश कर रही है। यदि भाजपा फिर से सत्ता में आई तो इस देश में लोकतंत्र नहीं बचेगा। फिर देश में कोई चुनाव नहीं होने वाला है। भाजपा समाज को हिंदू- मुस्लिम में बांट कर सत्ता हासिल करना चाहती है। यदि पथरदेवा की जनता ने मुझे विधान सभा में जाने का अवसर दिया और समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो युवाओं को रोजगार, जरुरतमंद लोगों को दिव्यांग, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन चालू किया जाएगा। लड़कियों को निःशुल्क शिक्षा, साइकिल, कन्या विद्याधन योजना फिर लागू की जाएगी।
पूर्व मंत्री रविवार को विधान सभा क्षेत्र पथरदेवा के सिधावें गांव में आयोजित सपा चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली, गरीब महिलाओं के खाते में 40 हजार रुपए प्रति वर्ष भेजने का काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार में पिछले दस सालों से इस क्षेत्र के एक मंत्री हैं, उनसे सवाल पूछने की जरूरत है कि आपने कितने बेरोजगारों को रोजगार दिया है । पथरदेवा से मेरे चुनाव लड़ने से उनको बहुत अधिक बेचैनी हो रही है । लेकिन मैं उनको कहना चाहता हूँ कि यहां की जनता भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों से ऊबकर सड़क पर उतर चुकी है। इस बार के चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का लोगों ने मन बना लिया है। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय कुमार मल्ल, अलाउद्दीन अंसारी, सुभाष पाठक, कृष्णलाल त्रिपाठी, बृजेश मिश्रा, धर्मवीर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।