फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   This time, dragon fruit and Ramphal will be decorated in Chhath Puja festival.

Deoria News: छठ पूजा की डाली में इस बार सजेंगे, ड्रैगन फ्रूट और रामफल

Thu, 16 Nov 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
This time, dragon fruit and Ramphal will be decorated in Chhath Puja festival.
मोतीलाल रोड पर सजी छठ पुजन सामग्री की दुकान।संवाद
नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। जिले में छठ पर्व की तैयारियां और तेज हो गई हैं। बाजार में भी प्रसाद एवं पूजन सामग्रियों की दुकानें भी क्रम से सज गई हैं। इस बार अन्नानास और गागल नीबू के दाम में तेजी दिख रही है। पूजा की डाली में इस बार ड्रैगन फ्रूट और रामफल की भी मांग बढ़ी है। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ व्रती महिलाएं पर्व की शुरुआत करेंगी।

चार दिवसीय डाला सूर्षष्ठी व्रत 17 नवंबर से प्रारंभ होकर 20 नवंबर को समाप्त होगा। कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से लेकर सप्तमी तिथि तक सूर्यषष्ठी महोत्सव का आयोजन होता है। ज्योतिषाचार्य पं विवेक उपाध्याय व आचार्य शरद चंद मिश्र ने बताया कि सूर्योपासना पर आधारित एवं सूर्य जैसा तेजस्वी पुत्र प्राप्त करने की कामना के साथ यह व्रत चार दिन में पूर्ण होता है। पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन पूर्ण उपवास और सांध्यकालीन अर्घ्य और चतुर्थ दिन प्रात:कालीन अर्घ्य और पारण के साथ यह व्रत पूरा होगा। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर से नहाय खाय के साथ व्रत का आरंभ होगा। इस दिन सूर्योदय 6.37 बजे पर चतुर्थी तिथि का मान दिन में 11:38 बजे, पूर्वाषाढ़ नक्षत्र संपूर्ण दिन भर और रात में 2:37 बजे के बाद उत्तराषाढ होगा। इस दिन धृतियोग और प्रवर्धमान नामक औदायिक योग सहित कुल पांच शुभ योगों की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन





---------







पूजन सामग्रियों पर दिख रहा महंगाई का असर



इस बार पूजन सामग्रियों पर महंगाई की मार पड़ी है। अन्नानास, गागल नीबू 40 रुपये पीस बिक रहा है। वहीं अन्य सामान भी महंगे हुए हैं। मोतीलाल रोड में दुकान लगाए गोरख कुमार मद्धेशिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि शुक्रवार, शनिवार व रविवार को बाजार में भीड़ बढ़ेगी। इस बार अन्नानास कम आने से इसका मूल्य अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------





पूजन सामग्री पिछले साल मूल्य इस वर्ष मूल्य

अन्नानास 30 रुपये पीस 40 रुपये

गागल नीबू 40 रुपये पीस 50 रुपये

नारियल 40 रुपये पीस 40 रुपये

गंजी 30 रुपये किलो 40 रुपये

सुथनी 100 रुपये किलो 120 रुपये

सेब 100 रुपये किलो 120 रुपये किलो

अंगूर 400 रुपये किलो 300 रुपये

अनार 100 रुपये किलो 120 रुपये

संतरा 80 रुपये किलो 120 रुपये

हरे पत्ते वाला अदरक 10 रुपये पीस 10 रुपये पीस

अमड़ा 10 रुपये पीस 15 रुपये पीस

इमली 10 रुपये पीस 10 रुपये पीस

नाशपाती 100 रुपये किलो 120 रुपये

सूप 50 रुपये पीस 60 रुपये पीस

दौरी 150 से 160 रुपये पीस 200 रुपये



-----------





एक बेटी होने के बाद दूसरे बच्चें के रूप में बेटे आदित्य का जन्म हुआ। उसी मनौती की कोशी भरने की तैयारी हो रही है। इसके लिए शनिवार को प्रसाद सामग्रियों की खरीदारी होगी और विधि विधान से छठ पूजन होगा।

-किरण यादव



-------

बेटे की शादी और पोते-पोती के जन्म के लिए छठ माता से मन्नत मांगी थी। इस वर्ष पोती हुई है और परिवार में सब कुशल मंगल है। ऐसे में इस बार छठ पर्व में आस्था रखते हुए कोशी भरने की तैयारी की जा रही है।

-हीरमती देवी

-------------

बरहज में डीएम व एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण

देवरिया। डीएम अखंड प्रताप सिंह एवं एसपी संकल्प शर्मा ने बृहस्पतिवार को छठ पूजा सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए तहसील बरहज अंतर्गत विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। डीएम ने साफ-सफाई, मोबाइल टायलेट एवं अच्छे से बैरिकेडिंग कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पर विशेष व्यवस्था की जा रही है। नदी घाटों पर नाव, गोताखोर, स्वास्थ्य विभाग की टीम व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। छठ पूजा स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई श्रद्धालु छठ घाट पर पूरी रात मौजूद रहते हैं। उनको किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए जनरेटर की व्यवस्था भी कर ली जाए। एसपी ने बताया कि छठ पूजा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी तैयारियां व्यापक स्तर पर की हैं। चैन स्नैचिंग, पॉकेटमारी सहित विभिन्न तरह के अपराधों की रोकथाम के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरा तथा ड्रोन के माध्यम से पूजा स्थलों की निगरानी की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

-----------
रानी पोखरा के चारों ओर साज-सफाई शुरू

भाटपाररानी। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नगर के रानी पोखरा के चारों तरफ सीढि़यों का निर्माण एवं साज-सफाई जोरों पर है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता स्वयं सफाई एवं घाट के निर्माण कार्य पर नजर बनाई हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पहली बार पोखर के चारों ओर प्रकाश और बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed