फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There is no arrangement for drinking water for 11 thousand families, they resort to bottled water and hand pumps.

Deoria News: 11 हजार परिवारों के पीने के पानी का नहीं है इंतजाम, बोतलबंद पानी और हैंडपंप का सहारा

Thu, 07 Sep 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
There is no arrangement for drinking water for 11 thousand families, they resort to bottled water and hand pumps.
रामनाथ देवरिया मोहल्ले में पानी के लिए इंडिया मार्का हैंड पंप पर लाइन में खडे लोग।संवाद
देवरिया। नगर के विस्तारित क्षेत्र में नगर पालिका पीने के पानी का इंतजाम नहीं कर सकी है। इससे करीब छह हजार परिवार या तो खरीदकर पानी पी रहे हैं, या हैंडपंप पर निर्भर हैं। पुराने वार्डाें में भी करीब पांच हजार परिवार पाइप लाइन पेयजल योजना से वंचित हैं।
विज्ञापन


अमृत योजना, जल जीवन मिशन आदि के तहत करोड़ो रुपये खर्च होने के बाद भी लोगों को शुद्ध पानी बाजार से खरीदना पड़ रहा है। शहर में हर महीने करीब 33 लाख के पानी का कारोबार हो रहा है। साफ पानी की किल्लत की बानगी बुधवार की दोपहर रामनाथ देवरिया दक्षिणी में देखने को मिली। दोपहर 12 बजे राजेंद्र तिवारी के मकान के पास इंडिया मार्का हैंडपंप पर बाल्टी, डिब्बा लेकर खड़े लोगों में पहले पानी लेने के लिए बकझक हो रही थी। संख्या पांच छह लोगों की ही थी लेकिन आपस में समझौता कर लोगों ने कतार लगा ली। दोपहर का समय और पानी के लिए इतनी आपाधापी। बात कुछ अजीब लगी तो पूछने पर विमला देवी ने बताया कि सुबह का खाना बन गया है। अब इसी पानी से शाम तक काम चलाना है। मोहल्ले में ज्यादातर लोगों के यहां पाइप पेयजल कनेक्शन नहीं है। मेरे यहां है तो जलकल का पानी गंदा आ रहा है। इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी मीठा लगता है। हम लोग यहीं से पीने के लिए सुबह, दोपहर, शाम पानी लेकर जाते हैं। मोहल्ले के सुजीत तिवारी, विकास पांडेय आदि ने बताया कि यहां पाइप पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था जर्जर है। लीकेज होने के बाद घरों में गंदा पानी पहुंचने लगता है। जिसके चलते ज्यादातर लोग आरओ (रिवर्स ऑसमोसिस) का पानी खरीद कर पीते हैं।
विज्ञापन

----------
अमृत योजना से हुए ये काम
तीन साल पूर्व शहर को पाइपलाइन बिछाकर पेयजल से संतृप्त करने के लिए अमृत योजना के तहत दो फेज में काम कराया गया। पहले फेज में 6.46 करोड़ की लागत से पाइप लाइन के विस्तार के साथ 1078 घरों में कनेक्शन दिया गया। दूसरे फेज में 6.19 करोड़ खर्च कर 12738 घरों में कनेक्शन दिया गया। 5800 पेयजल कनेक्शन पूर्व में दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
जमीन के बिना छह माह से लटकी है परियोजना
जल निगम शहरी के एक्सईएन पीके गौतम ने बताया कि रामनाथ देवरिया मोहल्ले में अमृत योजना 2.0 के तहत पेयजल परियोजना की स्वीकृति दो मार्च को शासन से मिली थी। पानी की टंकी, स्टाफ रूम, ट्यूबेल आदि बनाने के लिए जल निगम को जमीन की जरूरत है। इसके लिए जिला प्रशासन व नगर पालिका को जल निगम के अधिकारियों ने पत्र भेजने के साथ कई बार मौखिक वार्ता भी की। लेकिन, जमीन मुहैया नहीं कराई जा सकी है। नगर पालिका जमीन देने से हाथ खड़े कर चुकी है। इस परियोजना से लगभग एक हजार घरों को पेयजल कनेक्शन दिया जाना है।
------------
ऐसे हो रहा पानी का कारोबार
- 55 के करीब आरओ प्लांट लगे हैं शहर में।
- 1.10 लाख रुपये है रोजाना पानी का कारोबार।
- 10 रुपये बाॅटल प्लांट पर मिलता है पानी।
- 20 रुपये बाॅटल घर पहुंचाने पर लेते हैं आरओ प्लांट वाले।
-------------
मुहल्ले में अक्सर पेयजल पाइप में लिकेज की समस्या रहती है। इस समय भी पानी मैला आ रहा है। हम लोग आरओ का पानी खरीदकर पीते हैं। - रजत यादव, रामनाथ देवरिया दक्षिणी।
------------
मदन पांडेय के घर के पास पाइप लिकेज है। आपूर्ति बंद होते ही गंदा पानी पाइप में जाने लगता है। वही पानी आपूर्ति शुरू होने पर घरों में आएगा। इससे अच्छा इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी है। - राधेश्याम पांडेय, रामनाथ देवरिया दक्षिणी।

---------
वर्जन:
पुराने व नए वार्डों में पेयजल पाइप लाइन के विस्तार के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही बजट की उपलब्धता के अनुसार काम शुरू करा दिए जाएंगे। रामनाथ देवरिया दक्षिणी में जल निगम को 8100 वर्गफुट जमीन की जरूरत है। जो वहां उपलब्ध नहीं है। दूसरे वार्डों में जमीन की तलाश की जा रही है।
- रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed