{"_id":"67c5faa62dddba6ad60dc488","slug":"the-woman-saved-herself-from-digital-arrest-by-showing-intelligence-deoria-news-c-208-1-deo1004-148444-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: समझदारी दिखा डिजिटल अरेस्ट से बची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: समझदारी दिखा डिजिटल अरेस्ट से बची महिला
Sat, 03 May 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 03 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को समझदारी दिखाकर महिला डिजिटल अरेस्ट से बच गई। एक साइबर ठग ने पुलिस इंस्पेक्टर बनकर फोन किया। उसने महिला पर वीडियो कॉल से विदेश में बात करने की धमकी देकर आठ हजार रुपये की डिमांड किया। महिला ने इस बात की जानकारी अपने भाई को दी। उसके पूछताछ करने पर फ्रॉड ने मोबाइल फोन बंद कर लिया। युवक ने मामले की सूचना साइबर सेल को दिया है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है। सोमवार की सुबह एक अनजान नंबर से महिला को कॉल आया। फोन करने वाले ने अपने को पुलिस इंस्पेक्टर बताते हुए महिला का लोकेशन पूछा। महिला के जवाब देते ही फोन करने वाले ने उस पर वीडियो कॉल से विदेश में बात करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। उसने महिला से अपने बचाव में 8000 रुपये का डिमांड किया। घबराई महिला ने सारी बात अपने भाई को बताई। सूरत में कारपेंटर का काम करने वाले महिला के भाई ने फोन करने वाले को कॉल किया। फोन रिसीव कर साइबर फ्रॉड ने महिला पर तमाम तरह का आरोप लगाते हुए तत्काल पैसा भेजने को कहा। इस पर युवक ने मामले की शिकायत इंस्पेक्टर रामपुर कारखाना से करने की बात कही। इस पर फोन करने वाले ने अपशब्द कहते हुए फोन काट कर बंद कर दिया। युवक ने मामले की सूचना साइबर क्राइम सेल को दिया है।