{"_id":"658476ba26e1243c070d9d4b","slug":"the-explosion-in-padri-became-a-puzzle-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-15549-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पहेली बना पड़री में हुआ विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पहेली बना पड़री में हुआ विस्फोट
Thu, 21 Dec 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजह ढूंढने में जुटी रही पुलिस टीम, खंगाला जा रहा जैनुल के परिवार का इतिहास
दो घंटे तक पुलिस ने जैनुल और बहू से की पूछताछ, बाहरी कनेक्शन खंगाल रही पुलिस
देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़री मल्ल गांव मेें जैनुल अंसारी के मकान में हुआ विस्फोट पुलिस के लिए फिलहाल पहेली बना हुआ है। विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले फ्लोर की दीवारें धराशाई हो गईं, करीब 90 किलो का लोहे का दरवाजा पड़ोसी रामसुभग गुप्ता के आंगन में कटरेन पर जा गिरा। रामसुभग के घर की दीवारों और छतों में भी दरारें आ गईं। उधर, विस्फोट के दौरान घर के पहले फ्लोर में सोए दोनों बच्चों को सिर्फ हल्की चोटें आना और साथ सोई उनकी मां काे खरोच तक न आना लोगों को हैरानी में डाल रहा है।
विस्फोट की वजह तलाशने में जुटी पुलिस और जांच टीम भी इससे अचंभित है। वहीं तेज धमाके ने गांव वालों को हैरानी में डाल दिया। पुलिस जैनुल के परिजनों और रिश्तेदारों की हिस्ट्री जुटा रही है और गोपनीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जैनुल अंसारी की सोनूघाट चौराहे पर कपड़े की दुकान है। बुधवार की शाम को जैनुल बहू के इलाज के लिए परिवार के साथ गोरखपुर गए थे, देर शाम को घर आने पर बहू बच्चों को लेकर पहले फ्लोर पर सोने चली गई। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 6.10 बजे मकान में हुए जोरदार विस्फोट से गांव दहल गया। जैनुल के पड़ोसी जुमराती के मकान के ऊपरी मंजिल की दीवार की ईंटें टूटकर कमरों में बिखर गईं।
विस्फोट इतना तेज था कि सुबह के शांत माहौल में इसकी गूंज पास के कई गांवों में सुनाई दी। आवाज सुनकर कुछ देर के लिए लोग सहम गए और जानकारी होने के बाद पड़री मल्ल गांव की तरफ दौड़ पड़े। सुबह करीब 10 बजे मौके पर एसपी संकल्प शर्मा, एएसपी दीपेंद्र कुमार और सीओ दीपक शुक्ला टीम के साथ पहुंच गए। करीब एक घंटे तक मलबे में तब्दील हुए मकान के पहले फ्लोर का निरीक्षण किया, चारों तरफ फैले मलबे को देखने के बाद एसपी ने रसोई गैस सिलिंडर और गैस गीजर के फटने का अंदेशा जताते हुए जांच कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पेट्रोलियम कंपनियों के अफसर पहुंचे और सिलिंडर की जांच की, लेकिन कोई कमी नहीं मिली। बाद में पुलिस ने गैस गीजर की जांच की बात कही। इसकी भी जांच हुई तो वह भी ठीक मिला। पुलिस पूरे दिन विस्फोट का कारण तलाशने में लगी रही, लेकिन कोई क्लू नहीं मिला।
सूत्रों की मानें तो गांव वालों ने विस्फोट के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस उन बिंदुओं को अपनी गोपनीय जांच में शामिल कर जैनुल के परिवार के अलावा रिश्तेदारों की जानकारी जुटा रही है। मकान पर पुलिस का पहरा है। हालांकि पुलिस अभी विस्फोट का ठोस कारण बताने से बच रही है।
-- -- --
मकान को पुलिस ने किया सील
पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। मकान के पास दो सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी गई है। आसपास के लोगों को छतों के रास्ते मकान में घुसने से मना किया गया है। पुलिस एक दिन पूर्व गांव में आने-जाने वालों की भी जानकारी जुटा रही है।
जैनुल और परिवार से जुड़ी गतिविधियों पर पुलिस की नजर
जैनुल पहले सोनूघाट चौराहे पर कपड़े की सिलाई करते थे। घर की माली हालत ठीक नहीं थी। जैनुल के तीन बेटे अब्बास अंसारी, इजहात अंसारी, मेहताब हैं। बड़ा बेटा कुछ साल पूर्व सऊदी गया था। इसके बाद तीनों बेटे दिल्ली में बेकरी का काम करने लगे दिल्ली में इनका मकान भी है। बेटे अपने पैर पर खड़े हो गए। तो जैनुल ने सोनूघाट चौराहा पर कपड़े की दुकान खोल ली। घर पर जैनुल और उनकी पत्नी के अलावा छोटे बेटे मेहताब की पत्नी गुलशन आरा अपनी बेटी, बेटा के साथ रहते हैं। छोटा बेटा करीब दो माह पूर्व घर आया था। पुलिस घटना की तह में जाने के लिए परिवार और रिश्तेदारों के साथ ही जैनुल से जुड़े कुछ लोगों की डिटेल भी खंगाल रही है। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के अलावा रिश्तेदारों का मोबाइल नंबर भी नोट किया है।
एक दिन पहले रिपेयर कराया था गीजर
घटना के बाद जिस गीजर के फटने की बात कही जा रही थी। उसे रिपेयरिंग के बाद बुधवार को लगाया गया था। जैनुल की बहू गुलशन आरा ने पुलिस को बताया कि सुबह सोकर उठी तो बाथरूम में जाकर हाथ पैर धोने के लिए पानी की टोटी चालू की। उसी दौरान विस्फोट हुआ। भागकर कमरे में सो रहे बच्चों के पास पहुंची। ईंट गिरने से बेटे यान का सिर फट गया और बेटी आयरा के हाथ पर चोट लगी थी। दोनों को लेकर किसी तरह छत से नीचे उतरी। यह कैसे हुआ कुछ भी पता नहीं चला।
-- --
लोग बोले-
अजान सुनकर नींद खुल गई, लेकिन ठंड होने के कारण बिस्तर में ही था। इसी दौरान तेज धमाके से छत का प्लास्टर टूटकर गिर पड़ा। गनीमत थी कि चोट नहीं लगी। जैनुल के मकान में कैसे विस्फोट हुआ कुछ पता नहीं चल रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। -जुमराती, पड़ोसी
-- --
जब धमाका हुआ उस समय दरवाजे पर बैठा था। लगा कि ट्रक का टायर फट गया। क्या हुआ कुछ समझ नहीं आ रहा था। गांव के बाहर गया तो लोग खेतों के रास्ते पड़ली मल्ल गांव के तरफ भाग रहे थे, यह देख मैं भी चला आया। -दिलीप कुमार, देवरिया मीर
-
जब से होश संभाला इतना तेज धमाका नहीं सुना था। लोगों को आवाज की ओर भागते देख मैं भी आ गई। मकान की हालत देखने के बाद दिल दहल गया। आखिर मकान के अंदर क्या रखा था, जो इतने तेज विस्फोट की वजह बन गया।-प्रीति, पड़री मल्ल
-- --
सुबह मार्निंग वॉक के बाद घर पहुंचा तो तेज आवास सुनकर परेशान हो गया। गांव के पास से रेलवे लाइन गुजरी है, ऐसे में लगा कि ट्रेन पलट गई है। कुछ ही देर में लोग पड़री मल्ल गांव के तरफ भागते दिखाई दिए। बाद में पता चला मकान में विस्फोट हुआ है। अजीत पासवान, पड़री मल्ल