फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tejaswini became mrs global world south afrca

तेजस्विनी को मिसेज ग्लोबल वर्ल्ड साउथ अफ्रीका का खिताब

Mon, 24 Sep 2018 12:04 AM IST
deoria
deoria Updated Mon, 24 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
tejaswini became mrs global world south afrca
तेजस्विनी सिंह। - फोटो : amar ujala
देवरिया। तेजस्विनी सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड - 2018 में प्रिंसेस श्रेणी की विश्वविजेता का खिताब जीतकर एक बार फिर भारतीय सौंदर्य का लोहा पूरे विश्व में मनवाया है। पांच दिन चली इस कठिन प्रतियोगिता में तेजस्विनी ने हर चरण में सबसे ज्यादा अंक हासिल कर अपने सौंदर्य के साथ बुद्धिमत्ता को दुनिया के सामने साबित किया।
विज्ञापन

जनपद के लार के खेमादेई निवासी स्व. राम सिंह की बेटी तेजस्विनी सिंह ने यह खिताब हासिल कर जिले को राष्ट्रीय फलक पर ला खड़ा किया है। प्रतियोगिता के कंट्री कल्चर राउंड में तेजस्विनी के कपड़ों में राधा-कृष्ण का समागम एक साथ देखने को मिला। वहीं, भारतीय घाघरे में देश के हर राज्य की खास कला को पिरोया गया। शनिवार देर रात तक चले टैलेंट राउंड में तेजस्विनी ने भारतीय संस्कृति की संवाहक बन कथक व भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत कर मलयेशिया व रूस की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए विजेता का ताज अपने नाम किया। जैसे ही स्क्रीन पर भारत का नाम बतौर मुख्य विजेता लिया गया, जोहान्सबर्ग में इंडिया-इंडिया के नारे लगाने लगे। समापन पर उस मंच से भारत का राष्ट्रीय गीत भी बजाया गया।  
विज्ञापन


मां ने बेटियों को दी आगे बढ़ने की प्रेरणा
मूल रूप से खेमादेई गांव की रहने वाली तेजस्विनी वर्तमान में लखनऊ में ऑर्गेनिक ग्रीन नाम से हर्बल निर्माता कंपनी भी चलाती हैं। दो बहनों एवं एक भाई में बीच की तेजस्विनी ने कानपुर से मॉस कम्युनिकेशन का कोर्स किया है। कुछ दिन पत्रकारिता करने के बाद वे सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने लगीं। उन्हें बचपन से इसका शौक है। लखनऊ में डिजाइनिंग व्यवसाय से जुड़े पति राजसिंह ने भी उन्हें प्रोत्साहित किया। वर्तमान में वह मैनेजमेंट छात्रों के लिए एक किताब भी लिखने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस सफलता के पीछे उनकी सालों की कड़ी मेहनत व विषम परिस्थितियों में मां निर्मला सिंह की प्रेरणा ने संबल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---- 
बिटिया के उपलब्धि पर घर वालों ने मनाई खुशी 
तेजस्विनी की मां निर्मला सिंह, चाचा रामइकबाल सिंह, रामाशीष सिंह, मधुश्याम सिंह, राकेश सिंह बघेल, डॉ. शिवेंद्र सिंह बेटी के इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे। भाई मानवेंद्र प्रताप सिंह, बड़ी बहन प्रियंका सिंह ने बताया कि विश्वविजेता बनकर उसने दिखा दिया कि पूर्वांचल की बेटियां किसी भी मामले में कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed