फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teenagers were beaten for protesting against molestation, written complaint was lodged

Deoria News: छेड़खानी के विरोध पर किशाेरियों को पीटा, दी तहरीर

Wed, 12 Mar 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Teenagers were beaten for protesting against molestation, written complaint was lodged
गौरी बाजार। क्षेत्र के बैतालपुर ब्लाॅक के एक गांव में घोठे से घर लौट रही दो किशोरियों के साथ मनबढ़ ने छेड़खानी किया। विरोध करने पर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में किशोरियों के भाई ने स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम दो किशोरियां गांव से थोड़ी दूर स्थित घोठे पर गईं थी। वापस लौटते समय गांव का ही एक युवक उनमें से एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब किशोरियों ने इसका विरोध किया तो उनको मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय थाने में दिये गए तहरीर में किशोरियों के भाई ने कहा है कि उक्त युवक पहले से रास्ते में बैठा था। मेरी बहन को सिर में गंभीर चोट लगी है। जिसका इलाज चल रहा है इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि सूचना मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed