फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teenager dies after drowning in a pond

Deoria News: पोखरे में डूबने से किशोर की मौत

Mon, 18 Aug 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after drowning in a pond
रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के सुंदरपार भटवलिया पांडेय गांव निवासी 17 वर्षीय पीयूष कुमार की बिहार में पोखरे में डूबने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक, पीयूष मां सीमा देवी के साथ बिहार के दरौली थाना क्षेत्र के पूनक गांव स्थित मामा के घर रह रहा था। रविवार की दोपहर गांव के कुछ लड़के पोखरे के पास खेल रहे थे। इसी दौरान एक लड़का फिसलकर पोखरे में गिर गया। उसे बचाने के लिए पीयूष दौड़ा, मगर उसका भी पैर फिसल गया। देखते ही देखते पीयूष गहरे पानी में चला गया। गांव के लोगों ने पीयूष को पोखरे से निकाला, मगर उसकी सांसें थम चुकी थीं। मां सीमा और भाई आतिश का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed