फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   teacher

शिक्षा अलंकार डिग्री वाले शिक्षकों का वेतन होगा अवरुद्ध

Mon, 20 Sep 2021 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
teacher
एडेड स्कूलों से मांगी गई शिक्षा विशादर और शिक्षा अलंकार डिग्री वाले शिक्षकों की सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा अलंकार की डिग्री व उपाधि के आधार पर तैनाती पाए शिक्षकों की जांच जिले में शुरू हुई है। इस आधार पर तैनात शिक्षकों के संबंध में शासन स्तर से सूचना शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया है। ऐसे शिक्षकों का सितंबर का वेतन रोकने की तैयारी की जा रही है।
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा विशारद और शिक्षा अलंकार की योग्यता पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों की खोज अभियान चला कर की जा रही है। शिक्षा अलंकार डिग्री वाले शिक्षकों का वेतन तुरंत रोकने आदेश शासन की ओर हो गया है। ऐसे में संबंधित शिक्षकों का सितंबर माह से वेतन रोक दिया जाएगा। जिले में अभी 122 एडेड स्कूल हैं, इनमें से एक को छोड़कर शेष 121 को वेतन डीआईओएस कार्यालय स्तर से जारी किया जाता है।
विज्ञापन

फर्जी प्रमाण पत्रों या मानक के विरुद्ध योग्यता के आधार पर नौकरी करने वाले शिक्षकों पर हाल के दिनों में शासन की नजर टेढ़ी हुई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के एक आदेश ने ऐसे शिक्षकों के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है। इसके अंतर्गत हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयागराज से शिक्षा विशारद व शिक्षा अलंकार की डिग्री को अमान्य घोषित कर दिया गया है। अनेक एडेड स्कूलों ने लिखकर दे भी दिया है कि उनके यहां इस डिग्री पर किसी की तैनाती नहीं हैं। हालांकि इसकी प्रमाणिकता जांचने के लिए सभी स्कूलों से सितंबर माह के वेतन बिल के साथ ही तैनात सभी शिक्षकों के शैक्षिक रिकार्ड भी तलब किए गए हैं। डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने सोमवार को बताया कि शिक्षा विशादर और शिक्षा अलंकार डिग्री वाले शिक्षकों की सूची एडेड स्कूलों से मांगी गई है। इसमें शिक्षा अलंकार वाले शिक्षकों का वेतन तत्काल रोकने का आदेश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed