फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Switch ward equipment and transformer removed

Deoria News: ट्राॅमा सेंटर के निर्माण का रास्ता साफ, स्विच वार्ड का उपकरण व ट्रांसफाॅर्मर हटा

Mon, 10 Jul 2023 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Switch ward equipment and transformer removed
मेडिकल कॉलेज परिसर में ट्रामा सेंटर बनाने के लिए हटाया गया पोल और तार।संवाद
एक माह में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद, गंभीर मरीजों के इलाज में आसानी होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में ट्राॅमा सेंटर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। चिह्नित की गई भूमि पर ट्रांसफाॅर्मर और स्विच वार्ड होने के कारण निर्माण कार्य शुरू करने में दिक्कत आ रही थी, लेकिन उसे बिजली निगम ने हटा दिया है। एक माह में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इसके बन जाने से गंभीर मरीजों के इलाज में आसानी होगी।
-------------
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में चौबीस घंटे में दो सौ से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसमें करीब तीस दुर्घटना में घायल मरीज होते हैं। ट्रामा सेंटर न होने से अस्पताल से दुर्घटना सहित अन्य बीमारियों के गंभीर दस से बारह मरीजों को हर रोज रेफर करना पड़ता है। वहीं ठंड के मौसम में आग से झुलस कर प्रतिदिन तीन से पांच मरीज आते हैं, जबकि प्वाइजनिंग के केस भी इमरजेंसी में पहुंचते हैं। इसमें गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा न होने से उन्हें भी हायर सेंटर भेजना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल की पहल पर शासन से नौ माह पहले मंजूरी मिल गई। वहीं सात माह पहले बजट स्वीकृत हो गया और मार्च माह में छह करोड़ रुपये भी अवमुक्त हो गया। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम तैयारी शुरू कर दी। पर चिह्नित भूमि पर बिजली निगम का ट्रांसफार्मर और स्वीच वार्ड निर्माण कार्य में आड़े आ रहा था। शनिवार को उपखंडीय अधिकारी प्रत्युष बल्लभ और अवर अभियंता मनोज कुमार गुप्ता ने ट्रांसफार्मर हटवाया। इसके बाद अधिकारियों की देखरेख में कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से स्वीच वार्ड का स्ट्रक्चर, तीन पोल, केबल सहित अन्य उपकरण को हटा दिया। अब निर्माण कार्य शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। इसके बन जाने से गंभीर मरीजों के इलाज में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

-----------------
ट्रामा सेंटर के तीन मंजिलें भवन में होंगे 70 बेड
मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के पास एल-वन कटेगरी का करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से 70 बेड का ट्रामा सेंटर स्थापित होगा। यह 1393 वर्ग मीटर में तीन मंजिला होगा। निर्माण पूरा करने के लिए दो साल का समय निर्धारित किया गया है। ट्रामा के लिए तीस बेड होगा, जबकि 20 बेड का बर्न और 20 बेड का टॉक्सिकोलॉजी वार्ड बनना है। यहां मॉड्यूलर ओटी, माइनर ओटी, मेडिकल पाइप लाइन, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, इंफ्यूजन पंप, मॉनीटर सहित अन्य अत्याधुनिक उपकरण होंगे। बर्न वार्ड पूरी तरह वातानुकूलित होगा। यहां प्लास्टर, एमआरआई, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, सीटी स्कैन जांच की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
- ट्रामा सेंटर के लिए चिह्नित भूमि से ट्रांसफाॅर्मर, स्वीच वार्ड सहित अन्य उपकरण हटा दिए गए हैं। एक माह में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं। इसके बन जाने से घायल व अन्य गंभीर मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। मरीजों व तीमारदारों को आसानी होगी, उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed