फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Student beaten up for giving mobile number to girl student

छात्रा को मोबाइल नंबर देने पर पिटा छात्र

Thu, 16 Dec 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Student beaten up for giving mobile number to girl student
छात्रा को मोबाइल नंबर देने पर पिटा छात्र
विज्ञापन

बरहज। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग पर 11वीं की छात्रा को मोबाइल नंबर देना दूसरे स्कूल के 12वीं के छात्र को महंगा पड़ गया। परिजनों और राहगीरों ने नंबर के लिए दबाव बना रहे छात्र की पिटाई करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि छात्र अक्सर छात्रा को स्कूल जाते समय रास्ते में परेशान करता था। छात्रा ने परिजनों को अवगत कराया था।
बृहस्पतिवार की दोपहर रेलवे स्टेशन मार्ग पर यूनियन बैंक के निकट नगर के एक स्कूल के 12वीं के छात्र ने दूसरे स्कूल की 11वीं की छात्रा को मोबाइल नंबर देना चाहा। लोगों का कहना है कि छात्रा के बार-बार विरोध के बाद भी छात्र नंबर के आदान-प्रदान के लिए दबाव बना रहा था। इसी बीच छात्रा के परिवार के कुछ सदस्य पहुंच गए। उन्हें देखकर छात्र भागना चाहा। आसपास के लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

किसी ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मनचले छात्र और छात्रा के चाचा को थाने लाई। यह भी बताया जा रहा है कि थाने पहुंचकर छात्रा ने चाचा को वहां बैठाने पर एतराज जताया। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed