{"_id":"625b03c93f133f2dd606d3f4","slug":"strictness-will-be-done-on-land-mafia-dm-deoria-news-gkp433602894","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफिया पर की जाएगी सख्ती : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमाफिया पर की जाएगी सख्ती : डीएम
विज्ञापन
नवागत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमाफिया पर की जाएगी सख्ती : डीएम
देवरिया। नवागत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार की शाम कोषागार पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को सही तरीके से लागू कराने पर जोर रहेगा। पीड़ित को त्वरित न्याय मिले, उसके लिए पूरे मनोयोग से प्रयास करूंगा। किसी मामले का निराकरण तय समय के भीतर किया जाएगा। भूमाफिया पर सख्ती की जाएगी।
66वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने वाले जितेंद्र प्रताप 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले कानपुर देहात के जिलाधिकारी तथा निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के पद पर शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन कराया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। वर्तमान में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और कोविड प्रबंधन सहित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है।
यदि कहीं किसी भूमि पर किसी का अवैध कब्जा है, तो उस पर शासन की नीति के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, सीआरओ अमृत लाल बिंद, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम गुंजन द्विवेदी, एसडीएम सौरभ सिंह, एसडीएम संजीव उपाध्याय, एसडीएम आरपी वर्मा, एसडीएम महेंद्र कुमार, एएसडीएम अरुण कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज, सीओ श्रीयश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।