{"_id":"68545b03cd6ab05ff8017327","slug":"special-team-from-lucknow-inspected-anti-erosion-work-in-bhagalpur-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-156362-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भागलपुर में कटानरोधी कार्य का लखनऊ की स्पेशल टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भागलपुर में कटानरोधी कार्य का लखनऊ की स्पेशल टीम ने किया निरीक्षण
Fri, 20 Jun 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
कटर के बीच गैप और पार्कों पाइन टूटा देख बिफरे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। 12 करोड़ रुपये के कटानरोधी कार्य की दो परियोजनाओं का लखनऊ से आई स्पेशल टीम ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने पर बाढ़ विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई।
बृहस्पतिवार की दोपहर में भागलपुर से देवसिया गांव तक चल रहे कटानरोधी कार्य का लखनऊ से आई दो सदस्यीय स्पेशल टीम ने निरीक्षण किया। टीम में मुख्य अभियंता लखनऊ जितेंद्र सिंह, आनंद कुमार ने अपरन, कटर, पिचिंग की लंबाई, ऊंचाई को नापा, गैप अधिक देखकर सुधार कराने के निर्देश दिए। देवसिया गांव के सामने सीमेंट के पाए से बने पार्कों पाइन जो कटान वाली जगह डाला गया था को टूटा देखकर बाढ़ विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। इस दौरान सहायक अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी, जेई विवेक कुमार, जेई एनपी सिंह, इंद्रदेव साहनी मौजूद रहे।