फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three girl students of BRD Inter College were selected.

Deoria News: मंडलीय कबड्डी ट्रायल में बीआरडी इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं का चयन

Sat, 12 Sep 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Three girl students of BRD Inter College were selected.
बघौचघाट। बीआरडी इंटर कॉलेज ओलीपट्टी की तीन छात्राओं ने मंडलीय स्तर के कबड्डी ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

गोरखपुर में शुक्रवार को आयोजित मंडलीय ट्रायल में अंजू गुप्ता, खुशबू गुप्ता एवं अनीता प्रसाद का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। तीनों खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन, फिटनेस और खेल कौशल से चयनकर्ताओं को प्रभावित करते हुए देवरिया जनपद का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी 15 से 17 सितंबर तक सहारनपुर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में देवरिया की ओर से मैदान में उतरेंगी। विद्यालय के कबड्डी प्रशिक्षक मोहम्मद इजहार के मार्गदर्शन में छात्राएं नियमित अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed