फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP state president in Deoria said that PDA's policies have troubled BJP.

Deoria News: सपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- PDA की नीति ने उड़ा दी भाजपा की नींद, श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

Thu, 02 Jan 2025 05:39 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 02 Jan 2025 05:39 PM IST
सार

सपा प्रवक्ता मनीष सिंह ने कहा कि 14 वर्ष पूर्व पटनवा पुल पर नागा बाबा साधु और मनोज पाल की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के समय प्रदेश में बसपा की सरकार थी। तब भी कानून व्यवस्था खस्ताहाल थी और आज भाजपा के डबल इंजन सरकार में भी कानून व्यवस्था खस्ताहाल है। चारों ओर चोरी, लूट हत्या जैसी घटनाएं आम हो चुकीं हैं।

विज्ञापन
SP state president in Deoria said that PDA's policies have troubled BJP.
स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामपुर कारखाना स्थित डुमरी चौराहे पर बृहस्पतिवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और पूर्व एमएलसी व प्रवक्ता सुनील सिंह साजन का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वे दोनो यहां आयोजित नागा बाबा के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने आए थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है।

विज्ञापन



ऐसे में अब लोगों की उम्मीद और भरोसा सिर्फ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही हैं। पीडीए नीति ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। उनका विजन बिलकुल साफ़ है कि प्रदेश के सबसे निचले तबके के आखिरी आदमी का भी विकास होना चाहिए।
विज्ञापन


आगे कहा कि भाजपा के राज में बच्चे स्कूल छोड़ रहे, युवा बेरोजगार हो रहे हैं, रोजगार मांगने पर योगी की पुलिस उनपर लाठियां बरसाती है, बेतहाशा बढ़ती महंगाई ने महिलाओं का घर चलाना मुश्किल कर दिया है। लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है, लेकिन मंत्री रोज छापेमारी में लगे रहते हैं, पुलिस निर्दोषों का एनकाउंटर कर रही है और डबल इंजन सरकार लोगों को धर्म के आधार पर बांट कर लड़वाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता एवं पूर्व एमएलसी सुनील यादव साजन ने कहा कि सपा सरकार में हुए कार्यों को जनता के बीच में लेकर जाना होगा। सपा प्रवक्ता मनीष सिंह ने कहा कि 14 वर्ष पूर्व पटनवा पुल पर नागा बाबा साधु और मनोज पाल की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के समय प्रदेश में बसपा की सरकार थी।

तब भी कानून व्यवस्था खस्ताहाल थी और आज भाजपा के डबल इंजन सरकार में भी कानून व्यवस्था खस्ताहाल है। चारों ओर चोरी, लूट हत्या जैसी घटनाएं आम हो चुकीं हैं। भाजपा के इस शासन काल में कई मामलों में पुलिस भी अपराधी की भूमिका निभाती दिख जाती है। 


इस अवसर पर सोनू प्रकाश, आफताब खां, अनिरुद्ध  यादव, सोनू खरवार, अक्षय सरकार, सूरज कुमार, विक्की यादव, इंद्रजीत यादव, राजेश कुमार, राम प्रवेश खरवार, अनूप प्रसाद, गोपाल गौड़, विकास यादव, शशि, सुनील श्रीवास्तव, अतुल मद्धेशिया, कृष्णा, राजेश जायसवाल, संदीप, राम इकबाल, विकास यादव, अजीत सिंटू, बेचन यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed