फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Son-in-law beaten up when he asked for the money he had lent to his brother-in-law

Deoria News: साले को उधार दिए रुपये पर मांगने पर दामाद को पीटा

Tue, 28 Jan 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 Jan 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law beaten up when he asked for the money he had lent to his brother-in-law
देवरिया। साले को पूर्व में उधार के रुप में दिया गया रुपया मांगना जीजा को महंगा पड़ गया। साले ने अपने भाई व माता-पिता के मिलकर जीजा की पिटाई कर दी। यही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने की बात कही। इसके बाद भी मौके से नहीं जाने पर जीजा की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में पैसा मांग रहा जीजा गंभीर रुप से घायल हो गया। उसने पुलिस को तहरीर देकर सास व ससुर व दो सालों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली के रामगुलाम टोला निवासी राकेश कुमार चौहान पुत्र श्रवण चौहान ने पूर्व में अपने साले अभिनाष चौहान पुत्र रामाशंकर चौहान को दस हजार रुपये उधार के रुप में दिया था। उसके साले अभिनाश ने एक महीने के अन्दर पैसा लौटाने की बात कही थी। एक माह बीतने के बाद जब साले ने पैसा नहीं लौटाया तो वह 15 जनवरी को अपने ससुराल सिंधी मिल कालोनी पहुंचा। वहां अभिनाश चौहान, अभिषेक चौहान पुत्रगण रामाशंकर चौहान मीना देवी पत्नी रामाशंकर चौहान तथा रामाशंकर चौहान पुत्र स्व. बन्धू चौहान उपस्थित थे। मौके पर पहुंच राकेश ने साले अभिनाश से दस हजार रुपये मांगा तो वह अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। उसने कहा कि यहां से चले जाओ नहीं तो जान से मार देगें। इस पर मैंने कहा कि जब तक मेरा पैसा नहीं मिलेगा मैं यहां से कही नहीं जाऊंगा। इतना सुनते उक्त लोगों ने रॉड और लाठी डंड से मारने-पिटने लगे। इस घटना में मेरा कुल्हा टूट गया है तथा हाथ-पैर और कंधा में काफी चोटें आई। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर व दोनों साले को नामजद करते हुए मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed