{"_id":"662ffd55349334fca6055aa9","slug":"shantibhang-notice-returned-on-advocates-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-124478-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बार के दबाव में वरिष्ठ अधिवक्ताओं पर जारी नोटिस वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बार के दबाव में वरिष्ठ अधिवक्ताओं पर जारी नोटिस वापस
Tue, 30 Apr 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं समेत दस लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका पर नोटिस जारी किया था। सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एवं कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के विरोध के चलते एसडीएम सदर को आखिरकार जारी नोटिस वापस करना पड़ा।
एडीजीसी मनीष सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद साहनी, हरेन्द्र साहनी, शांति स्वरूप दूबे सहित दस लोगों को पाबंद किया गया था। कार्रवाई के लिए पुलिस ने 27 मार्च 2024 को आख्या प्रेषित की थी। एसडीएम ने 22 अप्रैल 2024 को नोटिस जारी किया था। अधिवक्ताओं के विरोध करने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने 28 अप्रैल 2024 को पूर्व जारी नोटिस को वापस करने की आख्या भेजी, जिसके आधार पर एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी ने जारी नोटिस वापस कर लिया।