फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   School tempo overturned full of children, ten injured, eight serious

बच्चों से भरा स्कूल का टैंपो पलटा, दस घायल, आठ गंभीर

Wed, 20 Apr 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
School tempo overturned full of children, ten injured, eight serious
स्कूली वाहन पलटने से घायल बच्चे - फोटो : DEORIA
बच्चों से भरा स्कूल का टैंपो पलटा, दस घायल, आठ गंभीर
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग पर अवस्थी चौराहे के समीप बच्चों से भरा स्कूल का टैंपो बुधवार की सुबह सड़क से करीब दस फिट नीचे पलट गया। हादसे में चालक समेत दस विद्यार्थी घायल हो गए। आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टैंपो में बच्चे ठूंसकर बैठाए गए थे।
बुधवार की सुबह नगर के बभवली पड़ाव स्थित सेंट थामस स्कूल का टैंपो बच्चों को लेने के लिए एकौना गया। महदहा गांव निवासी बिहारी यादव उसे चला रहा था। एकौना से बच्चों को लेकर टैंपो अवस्थी चौराहा और सेमरौना के बीच पहुंचा था कि उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के किनारे खेत में जा गिरा। बच्चों की चीख सुनकर लोग दौड़ पड़े। टैंपो में सवार एकौना गांव के आयुष (4) पुत्र धन्नंजय, अंशिका (5) पुत्री नरसिंह, राज यादव (8) पुत्र रणधीर, प्रियला यादव (9) पुत्र सदानंद, युवराज (8) पुत्र धनंजय, सत्यम (10) पुत्र विद्या निवास, विजय लक्ष्मी (9) पुत्री जन्मेजय, सायना (9) पुत्री अशरफ और चालक बिहारी यादव घायल हो गए।
विज्ञापन

बच्चों को घायल देख लोगों ने एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस से बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद आयुष, अंशिका, राज, प्रियला, युवराज, विजय लक्ष्मी, सायना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्चों के घायल होने की सूचना पर स्कूल में ताला बंद हो गया। प्रबंधक का भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed