फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   scam in road making

Deoria News: कूड़ेदान व आरसीसी सड़क निर्माण में सफेद बालू व पुराने ईंट के प्रयोग की पुष्टि

Sun, 28 Apr 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
scam in road making
जांच रिपोर्ट के बाद डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन

15 दिनों के अंदर जवाब नहीं देने पर डीपीआरओ ने कार्रवाई करने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/भटनी। भटनी के नोनापार गांव में बन रहे कूड़ेदान व आरसीसी सड़क में दोयम दर्जे के मैटेरियल इस्तेमाल होने की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत नोनापार के जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने 15 दिनों में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
भटनी के नोनापार गांव में ग्राम पंचायत की ओर से कूड़ेदान और आरसीसी सड़क बनवाया जा रहा है। निर्माण में सफेद बालू और पुरानी ईंट प्रयोग होने की शिकायत मोनू तिवारी ने जिलाधिकारी से की। डीएम के निर्देश पर फरवरी माह में एक टीम गांव पहुंच मामले की जांच की। टीम ने निर्माणाधीन स्थल से सेंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट में शिकायत सही पाई गई है। ऐसे में डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर इस पर जवाब देने के लिए कहा है। उन्होंने 15 दिनों में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि नोनापार गांव में निर्माणाधीन कूड़ेदान व आरसीसी सड़क में सफेद बालू और पुरानी ईंट का प्रयोग करने की शिकायत सही पाई गई है। ग्राम प्रधान और सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed