फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Satguru incarnates on earth for the welfare of human beings: Anuradha

मानव के कल्याण के लिए धरा पर अवतरित होते हैं सतगुरु : अनुराधा

Thu, 25 Jul 2024 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Satguru incarnates on earth for the welfare of human beings: Anuradha
खुखुंदू में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर कथा सुनाती कथा व्यास अनुरा
- खुखुंदू दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के बैनर तले खुखुंदू में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दिल्ली से पधारीं साध्वी अनुराधा भारती ने श्रद्धालुओं को संगीतमय कथा का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का कल्याण करने के लिए सतगुरु धरा पर अवतरित होते रहते हैं। सतगुरु की शरण में जाने से जीवन धन-धान्य हो जाता है।

साध्वी अनुराधा भारती ने बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अन्याय बढ़ने लगता है। तब-तब प्रभु सतगुरु के रूप में धरा पर अवतरित होते हैं। उनका बस एक ही मकसद रहता है। मानव जीवन का कल्याण करना। इसलिए मानव जीवन में एक सच्चे गुरु का मार्गदर्शन बहुत ही जरूरी होता है। बिना गुरु के मनुष्य का जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कि आशुतोष महाराज जन-जन को ब्रह्मज्ञान देकर उनमें नई चेतना भर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से ब्रह्मज्ञान का प्रचार-प्रसार करने और ज्ञान लेकर सच्चे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

इसके पूर्व दिव्य भजन के गायन से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय वातावरण में बदला रहा। कार्यक्रम में तुलसी सहित अन्य विभिन्न पौधों का भी वितरण किया गया। प्रेरित किया गया कि अपने-अपने दरवाजे पर अधिक से अधिक पौधरोपण कर हरियाली लाएं। ताकि वातावरण शुद्ध बना रहे। मंच से पौधों को लगाने के बाद उसे संरक्षित करने का संकल्प दिलाया गया। गुरुपूजा महोत्सव में बाहर से आई साध्वी जन के साथ-साथ स्थानीय समन्वयक स्वामी अर्जुनानंद, स्वामी प्रभुद्दानंद समेत अन्य सेवादार और बड़ी संख्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed