फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sangam died due to injuries on many places in the body, two jailed

Deoria News: शरीर में कई जगह चोट लगने से हुई थी संगम की मौत, दो को जेल

Sat, 28 Sep 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Sep 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Sangam died due to injuries on many places in the body, two jailed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुंडेरा बुजुर्ग गांव के संगम मल्ल की मौत शरीर में कई जगह चोट लगने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हो गई। पुलिस ने गिरफ्तार दो हत्यारोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बुधवार रात में बाइक मांगने पर हुए विवाद में संगम मल्ल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूरी रात अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देती रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा बुजुर्ग गांव निवासी अखिलेश सिंह (24) बीते दो दिन पहले गांव के अनिल पांडेय के घर बाइक मांगने पहुंचा था। इससे नाराज होकर अखिलेश अपने साथी संगम मल्ल (26) को लेकर अनिल के घर पहुंच गया। इस दौरान उन्होंने कार का शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद लोगों ने अखिलेश को मारने के लिए दौड़ा लिया। हालांकि अखिलेश बचकर सामने तालाब में कूदकर अपनी जान बचा ली। मगर संगम की पिटाई होने से हालत गंभीर हो गई। मेडिकल कालेज देवरिया में इलाज के दौरान संगम ने दम तोड़ दिया। संगम की मौत की खबर लगते ही गांव का माहौल गरमा गया। कुछ देर में ही गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। पुलिस ने मृतक संगम के बड़े भाई श्याम बहादुर मल्ल की तहरीर पर तत्काल गांव के अनिल पांडेय, अमित उर्फ राहुल पांडेय और पंकज पांडेय तीनों भाईयों व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर दो भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना की रात ही अनिल पांडेय उर्फ दीपू, आनंद उर्फ पंकज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया था। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रातभर दबिश देती रही। गिरफ्तार दोनों भाईयों को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों जेल चले गए। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को दर्ज केस के तहत जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव में दौड़ती रही पुलिस, आरोपी पक्ष की महिला गोरखपुर रेफर

थाना क्षेत्र के मुंडेरा बुजुर्ग गांव पर पुलिस की नजर है। बारिश के मौसम में भी पुलिस गांव में दौड़ती नजर आई। हालांकि घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर, आरोपी पक्ष से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज देवरिया से डाक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। महिला को भी सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि बुधवार रात में हुए विवाद के दौरान आरोपी पक्ष का कहना है कि विवाद के दौरान अखिलेश सिंह ने अनिल पांडेय की मां शीला पांडेय को ईंट चलाकर मार दिया था। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। मेडिकल कॉलेज देवरिया में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि हालत गंभीर देख डाक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि पूरे विवाद का कारण भी अखिलेश सिंह ही है। संगम से किसी का कोई विवाद नहीं था।


----------------
कोट....

संगम हत्याकांड के दो अभियुक्त जेल भेज दिए गए। एक और नामजद की धड़पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा घटना में शामिल अज्ञात की भी पहचान की जा रही है। कोई बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपी जेल जाएंगे। रही बात आरोपी पक्ष से घायल होने की तो अभी कोई पुलिस के सामने आया नहीं है। नहीं ही किसी ने कोई तहरीर दी है।

दीपक शुक्ला, सलेमपुर, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed