फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sahu samaj should be unite

राजनीतिक भागीदारी के लिए एकजुट हो साहू समाज

Sun, 11 Nov 2018 11:42 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 11 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
sahu samaj should be unite
मुख्य अतिथि का स्वागत करते साहू समाज के लोग। - फोटो : amar ujala
देवरिया। टाउनहाल मैदान में रविवार को आयोजित साहू समाज के जिला सम्मेलन में स्वजातीय बंधुओं ने एकजुटता का परिचय दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए साहू समाज के लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक तरक्की की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। आपसी भेदभाव को भुलाकर समाज हित में काम करने की प्रतिबद्धता जताई। 
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी जगजीवन प्रसाद साहू ने कहा कि साहू समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। महात्मा गांधी, भामा शाह, कर्मा माई, डॉ. लोहिया जैसी विभूतियों को जन्म देने वाला यह समाज आज भी राजनीतिक व आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। कोई भी समाज बिना एकजुट हुए आगे नहीं बढ़ सकता। जिले में साहू समाज की बड़ी आबादी है। एकजुट रहेंगे तो कोई भी दल साहू समाज की अनदेखी नहीं कर सकता। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा तरक्की का प्रमुख जरिया है। विशिष्ट अतिथि लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विजय साहू मून ने कहा कि साहू समाज हर मामले में सक्षम है, बस उन्हें एकजुट होने की जरूरत है। पूर्ववर्ती सपा सरकार ने साहू समाज को भरपूर सम्मान दिया है। कई प्रमुख पदों पर साहू समाज के लोगों को जिम्मेदारियां दीं। हरिओम साहू ने भी विभिन्न जातियों से सबक लेते हुए एकजुट होने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता व संचालन राजेश्वर नाथ गुप्ता ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मोहन गुप्ता, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य धर्मवीर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अजय गुप्ता, हरिशंकर गुप्ता, गनेश गुप्ता, गंगासागर साहू, उदयनारायण गुप्ता, गिरजेश गुप्ता त्यागी, अजय गुप्ता, अशोक मद्धेशिया, सुभाष मद्धेशिया, अवधेश मद्धेशिया, सुरेश, उमाशंकर, सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed