फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sage nephew stabbed uncle in children's dispute, condition serious

Deoria News: बच्चों के विवाद में सगे भतीजे ने चाचा को मारा चाकू, हालत गंभीर

Sat, 12 Jul 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sage nephew stabbed uncle in children's dispute, condition serious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के अहिरौली पांडेय गांव में बच्चों के विवाद में बृहस्पतिवार की रात भतीजे साहिल कुमार प्रजापति ने 38 वर्षीय चाचा राजेश प्रजापति के पेट में चाकू घोंप दिया।
बीच-बचाव करने पर हमलावर ने चाची तुलसी देवी, चचेरी बहन विंध्यवासिनी और गांव निवासी 22 वर्षीय विनोद को भी मारापीटा।
घायलावस्था में सभी को पास के अस्पताल में ले जाया गया। राजेश की हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस इससे इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अहिरौली पांडेय गांव निवासी राजेश प्रजापति की बेटी विंध्यवासिनी और उनके बड़े भाई जयप्रकाश प्रजापति का छोटा बेटा मूसा बृहस्पतिवार की शाम को गांव के बागीचे में खेल रहे थे। आरोप है कि किसी बात पर विंध्यवासिनी को मूसा ने मार दिया। वह रोते हुए घर आकर यह बात पिता राजेश से बताई। पिता उलाहना देने बड़े भाई के घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उलाहना देने पर परिवार की महिलाएं वाद-विवाद करने लगीं। हालांकि, इसके बाद राजेश हट गए। राजेश का आरोप है कि इसके बाद उनका बड़ा भतीजा 18 वर्षीय साहिल कुमार प्रभापति हाथ में चाकू और हॉकी लेकर उनके दरवाजे पर आ गया। वह कुछ समझ पाते तब तक उसने पेट में चाकू से वार कर दिया।
चाकू लगने के बाद वह छटपटाते हुए जमीन पर गिर गए। बीच-बचाव करने पर हमलावर ने चाची तुलसी देवी, चचेरी बहनविंध्यवासिनी और गांव के युवक विनोद को भी मारापीटा। तुलसी देवी ने शुक्रवार को थाने पर पहुंच तहरीर दी है।

इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि बच्चों के विवाद में भतीजे ने चाचा को चाकू मारा है। चोटिल का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। तहरीर मिली है।
जांच कर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed