फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saffron flag RSS Guru

भगवा ध्वज है आरएसएस का गुरु

Sun, 07 Aug 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 07 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Saffron flag RSS Guru
प्रेरणा दिवस पर लोगों को संबोधित करते डा.जय सिंह। - फोटो : रमेश मिश्र
देवरिया। नगर के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सुुुुभात प्रभात रामगुलाम टोला का गुरू दक्षिण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि पांच लोगों ने मिलकर आरएसएस की शुरूआत की। आज यह देश का सबसे बड़ा संगठन है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खंड संघ चालक रामनरेश पांडेय ने कहा कि सन 1925 में डॉ. हेडगेवार ने पांच लोगों को लेकर आरएसएस की स्थापना की थी। उस समय लोग उनका मजाक उड़ाते थे। कहते थे कि डॉक्टर की डिग्री लेकर चले हैं हिंदुओं को संगठित करने। हिंदू कभी एकजुट नहीं हो सकता है। उनलोगों की जिद रही और कार्य करते रहे।
विज्ञापन

आज आरएसएस विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। आरएसएस किसी को गुरु न बनाकर परम पवित्र भगवा ध्वज को अपना गुरु माना है। यह त्याग और बलिदान की मूर्ति है। भगवा ध्वज सूर्य के समान है। जिस प्रकार सूर्य का उदय होता है तो धरती का अंधेरा समाप्त हो जाता है, उसी प्रकार जब गुरु की कृपा होती है तो शिष्य का अज्ञान दूर हो जाता है। गुरु शब्द ग्री धातु से बना है। जिसका अर्थ निगलना या आत्मसात करना होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बैकुंठपुर संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य केलाशनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि व्यक्ति में विकार आ सकता है, लेकिन प्रतीक में नहीं। भाजपा के नगर अध्यक्ष ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर हरिओम, अभिषेक वर्मा, राजेश नांगलिया, छेदी प्रजापति, अवधेश सिंह, संतोष, वासुदेव पांडेय, डॉ. रवींद्र सिंह, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed