फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   News of leopard sighting turned out to be a rumor challan for breach of peace

Deoria News: तेंदुआ देखने की खबर निकली अफवाह, शांतिभंग में चालान

Thu, 23 Feb 2023 04:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Thu, 23 Feb 2023 04:00 PM IST
सार

पुलिस ने दोनों युवकों विश्वजीत व विवेक कुमार को शांतिभंग में चालान कर दिया।थाना प्रभारी ने इस प्रकरण में वन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रेस वार्ता कर इसको अफवाह बताया।

विज्ञापन
News of leopard sighting turned out to be a rumor challan for breach of peace
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कंठी पट्टी गांव में तेंदुआ दिखने की अफवाह फैलाने लोगों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों ने पेड़ पर फ़ोटोशाप से तेंदुआ की फोटो दिखाकर अफवाह फैला दी थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया छानबीन में दो युवकों को थाने लाकर पूछताछ की तो सच सामने आ गया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर में कंठी पट्टी गांव में अचानक गांव में तेंदुआ देखने की अफवाह आग की तरह फैल गई। गांव के लोगों ने परेशान होकर सूचना बघौचघाट पुलिस को दी। पुलिस और वन विभाग की टीम गांव में पहुंच गई। पुलिस ने तेंदुआ देखने वालों को बुलाकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में दोनों युवक पुलिस को भटकाते रहे।
विज्ञापन


दोनों को पुलिस थाने ले गई। वहां पूछताछ में दोनों ने यह कबूल किया कि हम लोग गोदाम की तरफ से जा रहे थे। एक शीशम का पेड़ दिखाई दिया। हम लोगों ने यह सोचा कि इस पर कोई जानवर दिखे तो कैसा लगेगा और मोबाइल से फोटो खींचकर उसपर फ़ोटोशाप से तेंदुआ बैठा दिया और गांव के ग्रुप में वायरल कर दिया। हमें यह नहीं पता था कि यह बात इतनी बड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों युवकों विश्वजीत व विवेक कुमार को शांतिभंग में चालान कर दिया।थाना प्रभारी ने इस प्रकरण में वन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रेस वार्ता कर इसको अफवाह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed