फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rapist daroga threat victim

Deoria News: दुष्कर्म के आरोपी दरोगा ने पीड़िता को जान से मारने दी धमकी, केस दर्ज

Mon, 28 Nov 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
rapist daroga threat victim
दुष्कर्म के आरोपी दरोगा ने पीड़िता को जान से मारने दी धमकी, केस दर्ज
विज्ञापन

आरोपी दरोगा पीड़ित महिला से केस वापस करने का बना रहा है दबाव
शादी का झांसा देकर पीड़ित महिला से दुष्कर्म किया था आरोपी दरोगा ने
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। दुष्कर्म के आरोपी निलंबित दरोगा पर एक बार फिर से पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि महिला को केस वापस न लेने पर उसने जान से मारने की धमकी दी है। मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी दरोगा व नगर के एक युवक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। छह माह पूर्व दरोगा पर पीड़ित महिला के तहरीर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज हुआ था।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व में कोतवाली में तैनात रहे दरोगा आदित्य सम्राट पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ। आरोप था कि दरोगा आदित्य सम्राट शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। उसने उसका अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया था। इस मामले में तत्कालीन एसपी ने उसे निलंबित कर दिया। इसके बावजूद उसका सलेमपुर आना-जाना लगा रहा। 27 फरवरी को निलंबित दरोगा ने अपने मोबाइल नंबर से अपनी नग्न तस्वीर और वीडियो सीओ सलेमपुर के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। महिला ने दरोगा पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई मांग की।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने दरोगा आदित्य सम्राट के विरुद्ध छेड़खानी, जान मारने की धमकी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई। उसके बाद वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। दो माह बाद कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दरोगा देवरिया रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। वह किसी ट्रेन से कहीं भागने की फिराक में है। इसी दौरान आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आदित्य सम्राट तत्कालीन उपनिरीक्षक सलेमपुर के खिलाफ थाना सलेमपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, करीब दो माह से आदित्य सम्राट व सलाहाबाद वार्ड नंबर चार निवासी अंकित साथ मोटरसाइकिल से हमारे दरवाजे के सामने से आ रहे हैं और तरह-तरह की बातें बोल रहे हैं।

साथ ही 23 नवंबर की रात करीब 8:43 बजे आदित्य सम्राट ने कई बार हम प्रार्थिनी के मोबाइल पर अपने मोबाइल से फोन करके जान माल की धमकी दी। इसके चलते प्रार्थिनी के परिवार को लोग सदमे में है। मामला को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर शाम आरोपी दरोगा आदित्य सम्राट व नगर के वार्ड नंबर चार सलाहाबाद निवासी अंकित के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed