फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Progress of MNREGA, PM housing poor in Semariawan, CDO expressed displeasure

Deoria News: सेमरियावां में मनरेगा, पीएम आवास की प्रगति खराब, सीडीओ ने जताई नाराजगी

Mon, 26 Feb 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 26 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Progress of MNREGA, PM housing poor in Semariawan, CDO expressed displeasure
सेमरियावां। मनरेगा योजना, पीएम आवास योजना की प्रगति बेहद खराब पाए जाने पर सीडीओ ने बीडीओ विजय कुमार सिंह और एपीओ योगेंद्र पांडेय को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। बीडीओ ने एपीओ को सीडीओ के पत्र का अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मनरेगा के एमआईएस रिपोर्ट के अनुसार सेमरियावां ब्लाॅक में विभिन्न मदों की प्रगति बेहद खराब पाई गई है। सीडीओ कार्यालय की ओर से विभिन्न पत्रों, वीसी, फोन से अपेक्षित प्रगति के लिए निर्देशित किया गया है, लेकिन अपेक्षित प्रगति लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। जिससे राज्य स्तर पर जनपद की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन

। सीडीओ संत कुमार ने पत्र जारी कर कहा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 02-02 अमृत सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है तथा ब्लाॅक सेमरियावां की 113 ग्राम पंचायतों में 226 अमृत सरोवरों के चयन के विपरीत मात्र 47 अमृत सरोवरों का चयन किया गया। जिनमें से मात्र 29 अमृत सरोवर ही पूर्ण पाए गए हैं तथा 28 अभी अपूर्ण है। लक्ष्य के सापेक्ष मात्र लगभग 20.80 प्रतिशत ही अमृत सरोवर का चयन किया गया है। जो कार्यों के प्रति बीडीओ, एपीओ के उदासीनता एवं शिथिलता को परिलक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाॅक में 29,739 सक्रिय मनरेगा श्रमिकों के सापेक्ष सिर्फ 16,584 श्रमिकों का ही मोबाइल नंबर मनरेगा साइट पर पंजीकृत किया गया है। जबकि भारत सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि सभी मनरेगा श्रमिकों का मोबाइल नंबर साइट पंजीकृत किया जाए। इसी तरह से 1132 आवासों के सापेक्ष 40 प्रधानमंत्री आवास अभी तक शुरू ही नहीं किए गए हैं और न ही इनका मस्टररोल निर्गत किया गया है। जबकि 961 निर्माणाधीन आवासों के सापेक्ष 30,384 मानव दिवस का सृजन किया गया है।

शासन के निर्देशानुसार प्रति आवास 90 मानव दिवस का सृजन किया जाना है, लेकिन सेमरियावां विकासखंड में ऐसा नहीं हो सका है। 101880 मानव दिवस सृजन के सापेक्ष मात्र 41386 मानव दिवस का ही सृजन किया गया है। बीडीओ विजय सिंह ने बताया कि एपीओ को योजनाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही अपेक्षित सुधार दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed