{"_id":"6150b7ec8ebc3e01ed1427db","slug":"principal-arrested-in-corruption-deoria-news-gkp4107309193","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीसी और मार्कशीट के नाम पर वसूली के आरोप में निलंबित प्रधानाचार्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीसी और मार्कशीट के नाम पर वसूली के आरोप में निलंबित प्रधानाचार्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीसी और मार्कशीट के नाम पर वसूली के आरोप में निलंबित प्रधानाचार्य गिरफ्तार
बनकटा। टीसी और मार्कशीट के नाम पर छात्रों से वसूली के आरोपी त्रिगुणानंद जनता इंटर कालेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजनाथ यादव को पुलिस ने रविवार को सोहनपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। विभाग की तरफ से भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में थी।
कुछ दिन पहले त्रिगुणानंद जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में अवैध वसूली की शिकायत करने प्रधानाचार्य कक्ष में गए कुछ छात्रों से बात करते हुए प्रधानाचार्य खुद ही दिन-रात मेहनत करने के नाम पर टीसी और मार्कशीट के लिए सौ से डेढ़ सौ रुपये लेने की बात स्वीकार करते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद 21 सितंबर को डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया था। 24 सितंबर को बनकटा थाने में प्रधानाचार्य के खिलाफ 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने प्रधानाचार्य को सोहनपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।