{"_id":"6b0b22672b95319ce6060731","slug":"instructions-to-deduct-one-days-salary-of-five-supervisors-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-197720-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पांच सुपरवाइजरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पांच सुपरवाइजरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश
Sun, 29 Nov 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
बरहज। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने पांच सुपरवाइजरों पर कार्रवाई की है। तीन ब्लॉकों के इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले 41 बीएलओ पर भी कार्रवाई हो चुकी है।
प्रशासन की ओर से 17 से 27 नवंबर तक के कार्यों की समीक्षा में लापरवाही सामने आई। इसमें भलुअनी के योगेश यादव और अखिलेश कुमार आर्य, भागलपुर के जितेंद्र मिश्र व रामनिरंजन कुमार तथा बरहज के यशवंत यादव शामिल हैं। एसडीएम विकास वर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और कार्य में उदासीनता पर यह कार्रवाई की गई है। संवाद