{"_id":"6b0b23188274f385810bc2fc","slug":"fir-registered-against-four-individuals-in-a-case-of-assault-deoria-news-c-208-1-deo1051-197721-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मारपीट के मामले में चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मारपीट के मामले में चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
Sun, 29 Nov 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। दरवाजे पर पुआल रखने से मना करने पर हुए दो पक्षों के विवाद के बाद पुलिस ने एक पक्ष के तहरीर पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के चांदपलिया गांव निवासी व्यास कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर दंेर बताया कि 27 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे पड़ोसी आशीष उनके दरवाजे पर धान का पुआल रखने लगा। मना करने पर उसने नाद और खूंटा उखाड़कर फेंक दिया तथा बांस-बल्ली हटाने लगा। विरोध करने पर आशीष ने बलिराम, कृष्णा और कन्हैया के साथ मिलकर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद