फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Preparations for PET complete, 40 thousand candidates will gather

Deoria News: पीईटी की तैयारियांं पूरी, 40 हजार अभ्यर्थियों का लगेगा जमावड़ा

Sat, 06 Sep 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Preparations for PET complete, 40 thousand candidates will gather
22 केंद्रों पर से शनिवार और रविवार को होगी परीक्षा, सीसीटीवी कैमरे करेगी निगरानी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा जिले में 22 केंद्रों पर शनिवार और रविवार को होगी। इसमें 40 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे समेेत सुविधाओं को मानक के अनुसार पूरा किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत परीक्षा छह व सात सितंबर को 22 केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा चार पालियों में होगी। प्रत्येक पाली में 10080 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र के अंदर अभ्यर्थी आठ से 9:30 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

प्रत्येक पाली की परीक्षा में पांच मिनट अतिरिक्त बायोमेट्रिक पहचान के लिए दिए जाएंगे। हर केंद्र पर एक सेक्टर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा संचालन में दो एजेंसियां काम कर रही हैं। परीक्षा संचालन एजेंसी बी के केंद्र प्रभारी भी परीक्षा केंद्र पर तैनात रहेंगे। दूसरी एजेंंसी सी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरा और जांच का कार्य करेगी। इस एजेंसी ने प्रत्येक केंद्र पर अपना सीसीटीवी कैमरा लगवाया है। रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था के लिए एजेंसी ने 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जिला प्रबंधक एसवीपीजी कॉलेज के असि. प्रोफेसर डॉ. विवेक मिश्र ने बताया कि परीक्षा की पूरी व्यवस्था बना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


..
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जीआईसी देवरिया, अशोक इंटर काॅलेज डुमरी, बीआरडी पीजी काॅलेज देवरिया, बाबा राघव दास इंटर कॉलेज देवरिया, सेंट्रल एकेडमी परसिया मिस्कारी, डीएम पब्लिक स्कूल, दीनानाथ पांडेय महिला पीजी काॅलेज देवरिया, देवरिया सीनीयर सेकेंड्री स्कूल, राजकीय पाॅलिटेक्निक, जनता इंटर कॉलेज सोनूघाट, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया, नेशनल पब्लिक स्कूल सोंदा, पीडी एकेडमी, सरस्वती विद्या मंदिर देवरिया खास, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल कसया बाईपास रोड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed