{"_id":"6ab02bca0387b438360ffe47","slug":"power-supply-to-105-villages-remained-disrupted-for-seven-hours-deoria-news-c-208-1-deo1013-192299-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 105 गांवों की सात घंटे बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 105 गांवों की सात घंटे बिजली रही गुल
Mon, 21 Sep 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
मईल। उपकेंद्र तेलिया कलां और कसिली-सतरांव से जुड़े करीब 105 गांवों में करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं होने के कारण घरों में पंखे और कूलर बंद रहे, वहीं मच्छरों के प्रकोप से बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग रातभर परेशान रहे।
बताया गया कि सलेमपुर से आने वाली 33 हजार वोल्ट की मेन विद्युत लाइन का तार शनिवार की रात करीब सात बजे इटहुआ चंदौली गांव के पास टूटकर गिर गया। तार टूटने के कारण तेलिया कलां और कसिली-सतरांव विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति प्रभावित हो गई। इससे मईल, अंडिला, बरेजी, अकुबा, सोनबरसा, पनिका, गोहरिया, बगहा, नरसिंहडाढ़, बरठा, पिपरा बांध,कहावं कसिली,बरठा बाबू,समेत करीब 105 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
इस दौरान विभाग के अधिकारियों का मोबाइल बंद रहा। ग्रामीणों काफी मेहनत के बाद बिजली विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से टूटे तार को ठीक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद रविवार तड़के करीब दो बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। करीब सात घंटे तक बिजली बंद रहने से लोगों को उमस और गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय बिजली गुल होने से घरों में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हुई।