फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Potholes are being filled on the Barhaj-Sonughat road, yet the difficulties remain.

Deoria News: बरहज-सोनूघाट मार्ग पर भरे जा रहे गड्ढे, फिर भी मुश्किलें कम नहीं

Sat, 06 Dec 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Potholes are being filled on the Barhaj-Sonughat road, yet the difficulties remain.
बरहज/गड़ेर। जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाला बरहज-सोनूघाट मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। पीडब्ल्यूडी गड्ढों को भरने के लिए सोनूघाट से पैचिंग कार्य करा रहा है। हालांकि कहीं-कहीं गड्ढों के न भरे जाने से अब भी मुश्किलें बरकरार हैं।
विज्ञापन

बरहज-सोनूघाट-देवरिया मार्ग करीब 21.75 किलोमीटर लंबा है। जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग होने के कारण इस पर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। बरसात में इस सड़क पर जगह जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए, जिससे लोग इस रास्ते से आवागमन करने से कतराते हैं। पीडब्ल्यूडी इस मार्ग पर 10 मीटर चौड़ी सड़क बनाने का खाका तैयार कर रहा था। जिस पर 80 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान था। लेकिन मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने इस सड़क को फोरलेन में बदलने का निर्देश दिया है। जिसकी कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इस बीच डीएम दिव्या मित्तल ने सड़क को गड्ढ़ा मुक्त करने का निर्देश दिया है। जिस पर विभाग की ओर से पैचिंग कार्य शुरू करा दिया गया है। लोगों का यह भी कहना है कि कहीं-कहीं बीच में सड़क पर बने गड्ढों को छोड़ दिया गया है। जिससे स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed